देहरादून।
भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका राजकीय सम्मान के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.), मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण, मंत्रीगण, विधायकगण तथा अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति महोदया का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। एयरपोर्ट परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। राष्ट्रपति के स्वागत में राज्य के पारंपरिक परिधानों में सजे कलाकारों ने लोकगीतों व नृत्य से उत्तराखण्ड की संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का यह दौरा उत्तराखण्ड के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके कार्यक्रम के तहत वे राज्य में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा तथा विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।






