Thursday, October 22, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

November 14, 2021

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार , साहित्यकार,कवि एवं लेखक डा कमलकांत बुधकर

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार, कवि एवं लेखक डा. कमलकांत बुधकर का आज सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। आज सुबह करीब 7.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली, उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार आज खड़खड़ी स्थित शमशान घाट पर वैदिक रिती रिवाज के साथ कर दिया गया। उनकी पार्थिव देह को उनके ज्येष्ठ सुपुत्र सौरभ बुधकर ने मुखाग्नि दी। इससे पूर्व उनके निवास पर ही नेत्र चिकित्सकों की टीम ने परिजनों की सहमति से जरुरतमंद दृष्टीहीन को नेत्र प्रत्यारोपण के लिये बुधकर जी के नेत्र प्राप्त किये। शहर के धार्मिक, आध्यात्मिक, व्यापारिक, सामाजिक संस्थाओं से जुड़े अनेक लोगों ने उनके निधन पर शोक जताते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
डा. कमलकांत बुधकर प्रेस क्लब हरिद्वार के संस्थापक महामंत्री रहे हैं। वे वर्तमान में उत्तराखंड के मीडिया कर्मियों की प्रमुख संस्था नेशनलिस्ट यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स के सदस्य थे। पूर्व मे में यूनियन की हरिद्वार इकाई के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। कमलकांत बुधकर उत्तराखंड ही नहीं देश के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकारों में शामिल थे। आक्सीजन लेवल डाउन होने व सांस लेने में परेशानी होने पर उन्हें सुबह रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन वहां के इमरजेंसी में तैनात स्टाफ ने उन्हें अटेंड नहीं किया जिसके बाद एंबुलेंस से उन्हें मैक्सवेल हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वह 72 वर्ष के थे और पिछले काफी समय से पैरालिसिस से जूझ रहे थे। अगर रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल में उन्हें समय पर उपचार मिल जाता तो शायद उन्हें बचाया जा सकता था। हरिद्वार गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में पत्रकारिता विषय के एसोसिएट प्रोफेसर रहे कमलकांत बुधकर हरिद्वार प्रेस क्लब के भी संस्थापक रहे हैं। उन्होंने साप्ताहिक पत्रिकाओं से अपनी पत्रकारिता की शुरुआत की और लंबे समय तक नवभारत के हरिद्वार प्रभारी भी रहे। पत्रकार के रूप में बुधकर पिछले 28 वर्षों से विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में लेखन कार्य करते रहे और उनकी रचनाएं भी प्रकाशित होती रही हैं। इस समय वह हिंदी मासिक उत्तर पथ में अति० संपादक थे। उनके निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर है।
19 जनवरी 1950 को हरिद्वार में जन्मे मराठी भाषी डॉ. कमलकांत बुधकर शिक्षक के रूप में 1972 से ही विभिन्न स्नातक महाविद्यालयों में हिन्दी प्राध्यापक और 1990 से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में हिन्दी पत्रकारिता के प्राध्यापक के रूप में कार्यरत रहे।
कमलकांत बुधकर के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय समेत पत्रकारों, सामाजिक संगठनों, राजनैतिक दलों व गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए ।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

कोरोना छुपके दे रहा है दस्तक लोग हो रहे हैं लापरवाह आज उत्तराखंड में 29 मामले सामने आए

Next Post

आइए जानते हैं आज क्या कहते हैं आप के सितारे दैनिक राशिफल एवं पंचाग

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • श्री राम उपनगर में संघ का विजयदशमी उत्सव संपन्न, पथ संचलन पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • विजयादशमी पर आरएसएस का संयुक्त पथ संचलन, शस्त्र पूजन कर राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

आइए जानते हैं आज क्या कहते हैं आप के सितारे दैनिक राशिफल एवं पंचाग

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub