Tuesday, October 13, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

March 18, 2022

आंखिर मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा ने लगा ली मोहर शीघ्र होगी नाम की घोषणा

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में भाजपा अभी तक राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर नहीं लगा सकी है। लेकिन राज्य में सभी समीकरणों को साधने में मुख्यमंत्री पद के दावेदार लगे हुए हैं। फिलहाल राजनीतिक चर्चाओं में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। जबकि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ धन सिंह रावत, पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ ही राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। वहीं महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के अचानक दिल्ली पहुंचने से राज्य की सियासत गर्मा गई है, क्योंकि कोश्यारी को सीएम धामी का राजनैतिक गुरु माना जाता है।फिलहाल राज्य में फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी के दावेदारों में पुष्कर सिंह धामी का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। वहीं धामी भी अपने समीकरणों को साधने में लगे हुए हैं और गुरुवार को देहरादून लौटकर वे सीधे पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के आवास पर पहुंचे। हालांकि दोनों ही नेताओं ने इस बैठक को शिष्टाचार का बताया और कहा कि होली का त्योहार है। इसलिए धामी बधाई देने पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले पार्टी के दो प्रमुख नेताओं ने भी धामी के पक्ष में संकेत दिए हैं।वहीं महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी के अचानक दिल्ली पहुंचने के बाद राज्य की सियासत गर्मा गई है। क्योंकि कोश्यारी राज्य के पूर्व सीएम हैं। वहीं उनकी बीजेपी आलाकमान के साथ ही संघ के पदाधिकारियों से अच्छे संबंध हैं। ये भी कहा जाता है कि राज्य में धामी को सीएम बनाने में कोश्यारी की अहम भूमिका रही है। लिहाजा उनके सियासी हलचल के बीच दिल्ली पहुंचने को लेकर कई तरह से सवाल उठ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोश्यारी का कहना है कि वह अपने निजी काम से दिल्ली आए हैं और सियासी चर्चाओं को उन्होंने बेबुनियाद बताया।दिल्ली में जारी है नेताओं की आलाकमान से बैठकों का दौर।फिलहाल दिल्ली में उत्तराखंड के नेताओं की परिक्रमा जारी है। वहीं धामी के पक्ष में कई नेता आलाकमान से मुलाकात कर चुके हैं। राज्य के पूर्व मंत्री गणेश जोशी के साथ ही प्रोटेम स्पीकर वंशीधर भगत भी आलाकमान से मिल चुके हैं। जबकि धामी खुद आलाकमान से मुलाकात कर चुके हैं।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

दिल्ली फ्लाइट सेवा 27 मार्च से शुरू होने जा रही है इस सेवा के शुरू हो जाने से कुमाऊं मंडल में पर्यटन की संभावना के साथ-साथ के हवाई यात्रा सफर करने वाले यात्रियों को भी फायदा मिलेगा।

Next Post

होली में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं,एसएसपी ने दिए यह निर्देश

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • लोहाघाट में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का निःशुल्क पुस्तक मेला शुरू पहले दिन बड़ी संख्या में शिक्षार्थियों ने प्राप्त की अध्ययन सामग्री, विभिन्न पाठ्यक्रमों की भी दी जानकारी
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • 11/10/2026 से शुरू होंगी नवरात्रि आइए जानते हैं कलश स्थापना मुहूर्त एवं नवरात्रि पर विशेष
  • आज है पितृ विसर्जन अमावस्या आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचाग

Next Post

होली में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं,एसएसपी ने दिए यह निर्देश

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub