चीन से एक बड़े विमान हादसे की ख़बर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां Boeing 737 विमान क्रैश हो गया है। हादसे का शिकार हुए इस विमान में 133 यात्री सवार थे। घटना के संबंध में विस्तृत विवरण का इंतजार है। हादसे में कितने लोग बचे अथवा कितनों की जान गई। समाचार लिखे जाने तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने साझा की है। इतना ही पता चला है कि चीन का यह Boeing 737 Kunming से Guangzhou की तरफ जा रहा था। Guangxi क्षेत्र पहुंचने पर यह हादसा हो गया। इसकी वजह से वहां पहाड़ों में भीषण आग लग गई है।

