Tuesday, October 13, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

March 25, 2022

राज्य सरकार के पास कर्मचारियों को देने के लिए नहीं है पैसे,लेकिन मंत्रियों की गाड़ियों के लिए भरपूर पैसा,कुछ योगी से सीखे

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में नए सीएम धामी के नेतृत्व में नई कैबिनेट का गठन हो गया है। इस बार कैबिनेट में कई नए चेहरे शामिल किए गए और कई पुराने चेहरों की छुट्टी हुई है। नई कैबिनेट के गठन के बाद अब मंत्रियों के लिए नई गाड़ियों की व्यवस्था करना भी शुरु कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमे दावा किया जा रहा है कि मंत्रियों के लिए गाड़ियां खरीदी गई है.
ये चर्चा का विषय इसलिए बना है क्योंकि इस बात से सभी वाकिफ हैं कि उत्तराखंड सरकार कर्जे के तले दबी है। सरकार के पास भले ही कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए पैसे ना हों लेकिन मंत्रियों के लिए नई गाड़ियों के लिए भरपूर पैसा है।उत्तराखंड के नेता और अफसर के ऐशों आराम में कोई कमी नहीं है। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं जिसमे 7 से 8 चमचमाती इनोवा कारें खड़ी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये सभी गाड़ियां नई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार के मंत्रियो के लिए अभी नई इनोवा कारें खरीदी गई हैं। और साथ ही अधिकारियो के लिए भी जल्द नई कारें खरीदीं जाएंगी।दावा किया जा रहा है कि नई कैबिनेट के गठन के बाद मंत्रियों को नई कारों की सौगात मिलने वाली है। हालांकि खबर उत्तराखंड इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है लेकिन अक्सर देखा गया है कि उत्तराखंड के मंत्री और अधिकारी शान ओ शौकत में जीते हैं।भले ही उनके पास कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए सौ बहाने हों लेकिन अपने लिए सुख सुविधा के लिए कोई कमी नहीं छोड़ते। उत्तराखंड शासन को सीएम योगी से सीख लेने की जरुरत है।क्योंकि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुरानी गाड़ी को ही रखने की बात कह चुके हैं.आदित्यनाथ साफ कह चुके हैं उन्हें उनकी पुरानी गाड़ी ठीक लगती हैं और वह सत्ता में सेवा करना है ना कि सत्ता का सुख भोगने लेकिन बदहाल उत्तराखंड में फिजूलखर्ची चरम पर है। बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपये की ये 7 इंनोवा अभी अभी नए सरकार और अफसरों के इस्तेमाल के लिए खरीदी गई हैं। खबर उत्तराखंड हालांकि इसकी पुष्टि नहीं करता है लेकिन ये खबर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उत्तराखंड सरकार को सीएम योगी से सीख लेनी चाहिए ताकि सरकार कर्ज के बोझ तले से भी बाहर निकल सके।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

नशे में बहके कदम:मुंबई में शराब पीकर लड़कियों ने कैब पर किया कब्जा, पुलिसकर्मी से की गालीगलौज और धक्कामुक्की

Next Post

सड़क हादसे में चाचा और भतीजी की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग घायल हुए घायल

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • लोहाघाट में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का निःशुल्क पुस्तक मेला शुरू पहले दिन बड़ी संख्या में शिक्षार्थियों ने प्राप्त की अध्ययन सामग्री, विभिन्न पाठ्यक्रमों की भी दी जानकारी
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • 11/10/2026 से शुरू होंगी नवरात्रि आइए जानते हैं कलश स्थापना मुहूर्त एवं नवरात्रि पर विशेष

Next Post

सड़क हादसे में चाचा और भतीजी की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग घायल हुए घायल

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub