विधायक पद की शपथ लेने के बाद आज प्रथम बार जिला पंचायत नैनीताल मुख्य कार्यालय पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने विधायक मोहन सिंह बिष्ट का शॉल उड़ाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि, आज हमारे जिला पंचायत सदस्य मोहन सिंह बिष्ट जी जो कि वर्तमान में लालकुआं से ज़िला पंचायत सदस्य हैं और इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के विधायक के रुप में लालकुआं से विजय प्राप्त होकर आए हैं उनका आज जिला पंचायत परिवार द्वारा स्वागत किया गया और सर्वसम्मति से उनका त्यागपत्र लिया गया हम पूरे जिला पंचायत परिवार की तरफ से उनको बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।
आपको बता दे कि, मोहन सिंह बिष्ट के विधायक बनने के बाद उनको जिला पंचायत सदस्य से 6 महीने के भीतर इस्तीफा देना था। जिसके बाद 6 महीने के भीतर जिला पंचायत के लिए उपचुनाव कराया जा सकता है।





