Thursday, March 19, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

March 31, 2022

राज्य में नंबर वन बना नैनीताल स्थित बीडी पांडे अस्पताल, केंद्र से मिला 25लाख का इनाम

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
Spread the love

नैनीताल।यहां स्थित बीडी पांडे अस्पताल में सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम, 10 बेड आईसीयू, ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट, डेंटल यूनिट का आधुनिकीकरण किया जा चुका है। अब अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगाने के साथ ही लिफ्ट लगाने को लेकर भी निर्माण कार्य किया जा रहा है।पीएमएस डॉक्टर के स्वामी ने जानकारी दी और बताया कि बीते साल भी अस्पताल को अच्छी रैंकिंग मिली थी। तब अस्पताल तीसरे नंबर पर था। हालांकि इससे पहले अस्पताल छठे स्थान पर था। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक डॉ सरोज नैथानी की तरफ से 25 लाख रुपए की इनाम राशि दिए जाने का ऐलान कर दिया गया है। इस उपलब्धि को उन्होंने चिकित्सकों और कर्मचारियों की मेहनत का फल बताया।केंद्र सरकार की कायाकल्प योजना के तहत अच्छे अस्पतालों की लिस्ट में नैनीताल का बीडी पांडे अस्पताल नंबर वन अस्पताल चुना गया है। पिछले 2 सालों से बीडी पांडे अस्पताल में लगातार सुविधाओं का विस्तार हो रहा था।इसका नतीजा यह रहा कि अब कायाकल्प योजना के तहत अस्पताल को नंबर वन अस्पताल चुना गया है। बता दें कि इसके लिए अस्पताल को 25 लाख रुपए की पुरस्कार राशि भी दी जाएगी। गौरतलब है कि केंद्र सरकार की कायाकल्प योजना के तहत अस्पतालों में बेहतर उपचार, सफाई व्यवस्था, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के साथ अन्य मानकों में सुधार लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।आपको बता दें कि हर साल राज्य और केंद्र सरकार की एक टीम अस्पतालों का निरीक्षण करने आती है। जिनकी रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल में सुधारीकरण का काम किया जाता है। इतना ही नहीं जिन अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई जाती हैं, उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। बीडी पांडे अस्पताल की बात करें तो यहां पिछले 2 सालों में काफी काम हुआ है।

Previous Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में प्रेस प्रतिनिधियों से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनादेश के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

राज्य वित्त आयोग ने सरकार की सिफारिश को किया स्वीकार,3 साल से पड़े खाली पद होंगे समाप्त

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • 2026 में 90 के दशक का मंजर, गैस एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें, देहरादून के अमित ने साझा किए सालों पुराने किस्से
  • रौद्र संवत्सर 2083 का वर्षफल : धर्मपालकों को गुरु कृपा, अधर्मियों को कष्ट
  • Rishikesh Rafting : तैरना नहीं आता, लेकिन करनी है राफ्टिंग? ऋषिकेश में ये जगह बेस्ट, यहां खतरा कम
  • Nainital: 2650 सिलेंडर में कैसे चलेगा पर्यटन? होटल-ढाबों की मांग के आगे सरकार की SOP ‘ऊंट के मुंह में जीरा’
  • बद्री-केदार में दर्शन के लिए देना होगा एफिडेविट? BKTC के बयान पर उबला हरिद्वार, जानिए क्या बोली जनता

Next Post

राज्य वित्त आयोग ने सरकार की सिफारिश को किया स्वीकार,3 साल से पड़े खाली पद होंगे समाप्त

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999