Friday, November 27, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

April 19, 2022

राजकीय विश्वविनं में शैद्यालयोंक्षिक कैलेंडर होगा लागू-धन सिंह रावत

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
राजकीय विश्वविनं में शैद्यालयोंक्षिक कैलेंडर होगा लागू-धन सिंह रावत
ख़बर शेयर करें -

राज्य के राजकीय महाविद्यालयों में एक माह के भीतर शत प्रतिशत फैकल्टी भरी जायेगी। राजकीय विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक कैलेण्डर लागू होगा। प्रत्येक विश्वविद्यालय को नियत समय पर परीक्षा परिणाम घोषित कर प्रत्येक वर्ष दीक्षांत समारोह का आयोजन करना होगा। उच्च शिक्षा विभाग में इसी सत्र से नई शिक्षा नीति-2020 लागू की जायेगी। एनईपी के तहत गठित राज्य स्तरीय समिति ने च्वाइस बेस क्रेडिट सिस्टम के लिए पाठ्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया है। जिसकी स्वीकृति शीघ्र प्रदान कर दी जायेगी।उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज सचिवालय स्थित डीएमएमसी सभागार में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें राजकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों तथा उच्च शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में डॉ0 रावत ने राजकीय महाविद्यालयों में एक माह के भीतर शतप्रतिशत फैकल्टी भरने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि जिन महाविद्यालयों में फैकल्टी के रिक्त पदों के सापेक्ष डीपीसी एवं गेस्ट फैकल्टी के द्वारा भरा जाय। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों को महाविद्यालयों में शिक्षणेत्तर के रिक्त पदों को भी शीघ्र प्रोन्नति कर भरने को कहा। विभागीय मंत्री ने राजकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को शैक्षणिक कैलेण्डर तैयार कर इसी सत्र से लागू करने के निर्देश दिये।उन्होंने विश्वविद्यालयों को नियत समय पर परीक्षा परिणाम घोषित कर प्रत्येक वर्ष दीक्षांत समारोह का आयोजन करने को कहा। डॉ0 रावत ने विभागीय अधिकारियों को इसी सत्र से प्रथम सेमेस्टर में नई शिक्षा नीति लागू करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नई नीति लागू करने के लिए सभी जरूरी तैयारी की अभी से की जाय। नई शिक्षा नीति-2020 के तहत गठित राज्य स्तरीय समिति द्वारा तैयार च्वाइस बेस क्रेडिट सिस्टम पाठ्यक्रम को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर दी जायेगी। तदोपरांत पाठ्यक्रम को प्रत्येक विश्वविद्यालय अपनी प्रबंध समिति से पारित करा कर लागू करेगा। उन्होंने राजकीय महाविद्यालयों में टैबलेट वितरण की प्रगति, निर्माण कार्यों की प्रगति, 4जी नेटवर्क, रूसा के अंतर्गत सामग्री क्रय, नवीन महाविद्यालयों हेतु भूमि चयन की प्रगति, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का संचालन, नैक ग्रेडिंग की तैयारी सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में प्रभारी सचिव उच्च शिक्षा दीपेन्द्र चौधरी, कुलपति मुक्त विश्वविद्यालय प्रो. ओपीएस नेगी, कुलपति श्रीदेव सुमन विवि प्रो. पी पी ध्यानी, कुलपति कुमाऊं विवि प्रो. एन के जोशी, कुलपति दून विवि प्रो. सुरेखा डंगवाल, कुलपति सोबन सिंह जीना विवि प्रो. एन एस भण्डारी, प्रभारी निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. एस के शर्मा, सलाहकार रूसा प्रो. एम एस एम रावत, प्रो. के डी पुरोहित, अपर सचिव उच्च शिक्षा एम एम सेमवाल, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. ए एस उनियाल, उप निदेशक डॉ. ममता नैथानी, डॉ. आर एस भाकुनी, कमल किशोर पाण्डे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

यहां आईएएस अधिकारी के साथ हुई बदसलूकी, करवाई की तैयारी में जुटा प्रशासन

Next Post

नगर में लगातार बढ़ते पर्यटन सीजन व यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए एसएसपी ने पुलिस लाइन तल्लीताल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज होगा समस्त गृहस्थियों का देवोत्थानी एकादशी का व्रत आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
नगर में लगातार बढ़ते पर्यटन सीजन व यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए एसएसपी ने पुलिस लाइन तल्लीताल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

नगर में लगातार बढ़ते पर्यटन सीजन व यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए एसएसपी ने पुलिस लाइन तल्लीताल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub