Thursday, January 29, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

April 26, 2022

सर्विस चार्ज वसूलने पर चार धाम के रेस्टोरेंट्स पर हुई कार्रवाई

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
सर्विस चार्ज वसूलने पर चार धाम के रेस्टोरेंट्स पर हुई कार्रवाई
Spread the love

चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित रेस्टोरेंटों में सर्विस चार्ज वसूलने पर रोक लगा दी गई है। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए स्कूल-कॉलेजों में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। वाहनों की संख्या बढ़ने पर ऋषिकेश-हरिद्वार में वाहनों को रोका जाएगा। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी नगर निकायों के अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को यह निर्देश दिए।
चारधाम यात्रा रूट के सभी नगर निकाय के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा स्थित कक्ष में बैठक की। बैठक में यात्रियों के ठहराव, पार्किंग, शौचालय की व्यवस्था पर चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि सभी रेस्टोरेंट संचालक जीएसटी बिल के साथ लेते है। ऐसे में सर्विस चार्ज देना कोई आवश्यक नहीं है।मंत्री ने स्वच्छता, दवा छिड़काव, पार्किंग, रैन बसेरों की स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि यात्रियों से दुर्व्यवहार की शिकायत मिलेगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने रायवाला और थराली में मीट की दुकानें यात्रा सीजन में बंद रखने या उन्हें ढंककर रखने के निर्देश दिए।मंत्री ने निर्देश दिए कि एक मई से सभी निकायों में प्रतिदिन तीन चरणों मे सफाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई यात्री अपने प्रदेश जाकर यह न कह सके कि उत्तराखंड से बीमार होकर आए हैं।इसके लिए रोजाना सभी निकाय अपने क्षेत्रों में कीटनाशक दवा छिड़काव करेंगे।मंत्री ने कहा कि यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर उन्हें हरिद्वार, ऋषिकेश में रोक लिया जाए। उनके वाहनों की पार्किंग के लिए निकटवर्ती महाविद्यालय, स्कूल परिसर का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए स्कूल के प्रिंसिपल से वार्ता की जाए। स्कूल, महाविद्यालय में रैन बसेरे बनाकर यात्रियों को मई-जून माह में ठहराया जाएगा। उन्होंने प्लास्टिक को पूरी तरह से बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपनी मीटिंग में भी प्लास्टिक की पानी की बोतल हटाने को कहा।

Previous Post

एसडीएम के गाड़ी चालक की मौके पर ही मौत भीषण हादसा

Next Post

पूर्व क्रिकेटर अपने से 28 साल छोटी लड़की से रचाने जा रहे हैं शादी

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज होगा गुप्त नवरात्रि का पारायण आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचाग
  • उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 76वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • देघाट पुलिस की सख्ती: पोक्सो एक्ट का वारंटी स्याल्दे से गिरफ्तार
  • आज है माता सरस्वती जयंती,ज्ञान, सद्बुद्धि, वाणी सिद्धि एवं जीवन के चारों पुरुषार्थों को देने वाली आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन 

Next Post
पूर्व क्रिकेटर अपने से 28 साल छोटी लड़की से रचाने जा रहे हैं शादी

पूर्व क्रिकेटर अपने से 28 साल छोटी लड़की से रचाने जा रहे हैं शादी

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999