Monday, July 27, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 3, 2022

चारधाम यात्रा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए खुले यमुनोत्री धाम के कपाट

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
चारधाम यात्रा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए खुले यमुनोत्री धाम के कपाट
Spread the love

उत्तरकाशी।यहां विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट मंगलवार को अक्षय तृतीया के दिन वैदिक मंत्रोच्चराण पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। गंगोत्री धाम के कपाट 11ः15 और यमुनोत्री के कपाट ठीक दोपहर 12ः15 मिनट पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए। वहीं मंगलवार को दोनो धामों के कपाट खुलने के बाद चारधाम यात्रा का भी विधिवत शुभारंभ हो गया। केदारनाथ धाम के कपाट छह मई और बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को खुलेंगे।
मंगलवार को सुबह प्रातः 06 बजे मां गंगा की डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से गंगोत्री के लिए रवाना हुई। जो कि ठीक साढ़े आठ बजे गंगोत्री धाम पहुंची। जहां तीर्थ पुरोहितों ने रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 11ः15 पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दर्शन किए। कपाट खुलने के मौके पर हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।वहीं, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आज अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर दोपहर 12ः15 बजे शुभलग्नानुसार अभिजीत मुहूर्त में विधिवत पूजा अर्चना के बाद देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। अब आज से छह महीने तक श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन यमुनोत्री धाम में कर सकेंगे।अक्षय तृतीया को सुबह मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली में तीर्थ पुरोहितों द्वारा विधिवत पूजा, अर्चना कर मंदिर से यमुना की उत्सव मूर्ति को बाहर निकाला गया तथा डोली में रखा रखकर पूजा अर्चना की, जिसके बाद साढ़े आठ बजे शुभ मुहूर्त के अनुसार यमुना की डोली पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शनि देव महाराज की अगुवाई में खरसाली गांव से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई।मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ से यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने यात्रा को यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया। यमुना और शनिदेव के जयकारों के साथ खरसाली से श्रद्धालुओं के बीच पैदल यात्रा कर मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम पहुंची। जहां तीर्थ पुरोहितों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दोपहर 12ः15 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। आज से भैया दूज तक 6 माह के लिए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु एवं तीर्थयात्री मां यमुना के दर्शन यमुनोत्री धाम में कर सकेंगे। यमुनोत्री धाम में पहुंचे यमुनोत्री विधयाक संजय डोभाल, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल, सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Previous Post

इस बार टूटेंगे सारे रिकॉर्ड, फुल हुई एडवांस बुकिंग

Next Post

जिला अधिकारी वन्दना सिंह ने वाहन दुर्घटना के जांच के दियेआदेश

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • विकसित भारत की राह: प्रतिभा, समान अवसर, सुशासन और राष्ट्रीय एकता का संकल्प
  • युवा शक्ति विकसित भारत के संकल्प को करेगी साकार: रेखा आर्या
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज है श्री हरि विष्णु देव शयनी एकादशी व्रत और तुलसी रोपण आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आयुक्त दीपक रावत का जिलाधिकारी कार्यालय में औचक निरीक्षण, लंबित वादों पर जताई नाराजगी; दो माह में निस्तारण के सख्त निर्देश

Next Post
डीएम बंदना सिंह ने राजकीय महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

जिला अधिकारी वन्दना सिंह ने वाहन दुर्घटना के जांच के दियेआदेश

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999