अल्मोड़ा डी0आई0जी0 कुमॉयू परिक्षेत्र नैनीताल द्वारा चलाई जा रहे “इवनिंग स्टॉर्म”अभियान के अन्तर्गत आज दिनॉक- 04.05.2022 को नवांगतुक एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय स्वयं पुलिस बल के साथ नगर अल्मोड़ा के राजपुरा, नियाजगंज, भ्यारखोला, जोशीखोला सहित अन्य स्थानों पर *आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया* गया।
नगर में सार्वजनिक स्थानों पर/होटल-ढ़ाबों में शराब पीने व पिलाने वालों एवं *अराजकतत्वों पर लगाम* लगाने हेतु एसएसपी अल्मोड़ा मय पुलिस बल क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, चौकी प्रभारी धारानौला सहित पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न स्थानों में भ्रमण किया गया, जिससे *आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना* पैदा होने तथा *गलत कार्यो में लिप्त लोगों में पुलिस एवं कानून का भय* पैदा हो।





