Saturday, October 17, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 7, 2022

जिलाधिकारी वंदना के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने आज धौलछीना क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
जिलाधिकारी वंदना के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने आज धौलछीना क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा 07 मई, 2022 जिलाधिकारी वंदना के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने आज धौलछीना क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने खंड विकास कार्यालय के सभागार में पहुंचकर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा निदान हेतु संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुना तथा मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द कार्यों को किया जाए। साथ ही एनआरएलएम से जुड़ी महिलाओं द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों का भी अवलोकन किया एवं कार्यों को और अधिक निपुण करने हेतु उपयुक्त प्रशिक्षण देने की बात कही। सीडीपीओ कार्यालय को किराए के भवन से हटाकर ब्लॉक परिसर में स्थानांतरित करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने धौलाछीना बाजार के अंतर्गत जल जीवन मिशन एवं अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। ग्राम कलोन मैं अमृत सरोवर योजना के लिए चयनित स्थल व कृषि, उद्यान, मत्स्य विभाग व अन्य विभागों की विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया तथा जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय जनता से वार्तालाप कर उनकी समस्या जानी साथ ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निदान करने के निर्देश दिए।
जीआईसी धौलचीना का निरीक्षण कर छात्र छात्राओं से वार्ता कर अध्यापकों को बच्चों की विज्ञान, गणित तथा अंग्रेजी की शिक्षा पर अतिरिक्त फोकस करने के निर्देश दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धौलछीना का भी निरीक्षण जिला प्रशासन की टीम द्वारा किया गया। स्वास्थ्य केंद्र में आपातकालीन कक्ष, दावा कक्ष समेत अन्य कक्षों का निरीक्षण एवं रेडियोलॉजिस्ट एवं एक्सरे तकनीशियन के स्वीकृत पदों आदि के बारे में बात की। ग्राम दियारी के अंतर्गत मेरा गांव मेरी सड़क योजना एवं अन्य विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। ग्राम कांचुला में मत्स्य विभाग, उद्यान विभाग के कार्यों का निरीक्षण कर मत्स्य एवं उद्यान विभाग को क्लस्टर के तहत कार्य करने के निर्देश दिए गए साथ ही स्थानीय किसानों को संबंधित क्षेत्र में उपयुक्त प्रशिक्षण भी मुहैया कराने के निर्देश दिए। ग्राम कांचूला के प्राथमिक स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। स्कूल के लिए रास्ता न होने से अधिकारियों के प्रति नाराजगी भी जाहिर कर कार्यों को धरातल पर लाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद जिलाधिकारी वंदना के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ग्राम मंगलत में पहुंची जहां उन्होंने नारी एकता स्वायत्त सहकारिता से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न स्थानीय उत्पादों का अवलोकन किया। साथ ही संस्था के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं अन्य की प्रशंशा करते हुए प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया।
प्रशासन की टीम में जिलाधिकारी के साथ डीडीओ केएन तिवारी, सीएमओ आरसी पंत, तहसीलदार कुलदीप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

नेशनलिस्ट यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स के संरक्षक त्रिलोक चन्द्र भट्ट द्वारा यूनियन की जनपद बागेश्वर इकाई के साथ स्थानीय होटल में हुए ‘मीडिया संवाद’

Next Post

इवनिंग स्टॉर्म अभियान के अंतर्गत शराब के नशे मे वाहन चलाने पर 02 वाहन चालको को किया गिरफ्तार,वाहन सीज

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष-2026 के तहत आयोजित हुई कार्यशाला, आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर
  • नैनीताल में राजस्व मामलों के निस्तारण में तेजी, एक वर्ष में 31,979 वाद निपटाए
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
इवनिंग स्टॉर्म अभियान के अंतर्गत शराब के नशे मे वाहन चलाने पर 02 वाहन चालको को किया गिरफ्तार,वाहन सीज

इवनिंग स्टॉर्म अभियान के अंतर्गत शराब के नशे मे वाहन चलाने पर 02 वाहन चालको को किया गिरफ्तार,वाहन सीज

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub