Tuesday, November 24, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 13, 2022

देश में स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगॉठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वामी विवेकानन्द जी के अल्मोड़ा आगमन की स्मृति में पल्टन बाजार से खजान्ची मुहल्ले तक के मार्ग को विवेकानन्द मार्ग के रूप में घोषित किये जाने के आयुक्त कुमाऊ मण्डल नैनीताल द्वारा स्वीकृति दी गयी है

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
देश में स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगॉठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वामी विवेकानन्द जी के अल्मोड़ा आगमन की स्मृति में पल्टन बाजार से खजान्ची मुहल्ले तक के मार्ग को विवेकानन्द मार्ग के रूप में घोषित किये जाने के आयुक्त कुमाऊ मण्डल नैनीताल द्वारा स्वीकृति दी गयी है
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा 13 मई, 2022 देश में स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगॉठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वामी विवेकानन्द जी के अल्मोड़ा आगमन की स्मृति में पल्टन बाजार से खजान्ची मुहल्ले तक के मार्ग को विवेकानन्द मार्ग के रूप में घोषित किये जाने के आयुक्त कुमाऊ मण्डल नैनीताल द्वारा स्वीकृति दी गयी है। इस मार्ग का लोकार्पण रघुनाथ मन्दिर के पास किया गया जहां पर स्वामी विवेकानंद द्वारा लाला बद्री शाह ठुलघरिया के बाजार स्थित घर मैं निवास किया गया था। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के प्रति राजनीति से लेकर धार्मिक व दार्शनिक क्षेत्र के महान लोगों का विशेष लगाव रहा है विश्वभर में ख्याति प्राप्त संत विवेकानन्द भी इसमें शुमार रहे है। उन्होंने कहा स्वामी विवेकानन्द का अल्मोड़ा से घनिष्ठ सम्बन्ध रहा है। अपने जीवन काल में स्वामी जी तीन बार अल्मोड़ा आये। उन्होंने कहा कि यहॉ आकर स्वामी जी ने यह इच्छा व्यक्त की थी कि यहॉ पर ध्यान केन्द्र बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा आकर स्वामी जी ने कई जगह प्रवास किया जिनमें स्याहीदेवी, कसारदेवी, सिमतोला प्रमुख है। उन्होंने कहा कि यही से उन्होंने संसार को यह सन्देश दिया कि भारतीय संस्कृति हमारी सनातन संस्कृति है। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने 11 मई, 1897 को जिस रास्ते से शहर में प्रवेश किया था उस मार्ग का नाम आज विवेकानन्द मार्ग के रूप में घोषित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन बेलूर मठ के उपाध्यक्ष सुहितानन्द ने कहा कि स्वामी जी 100 वर्ष पूर्व इस मार्ग से अल्मोड़ा आये थे। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने जब यहॉ समाधि ली तो उनको जो आत्मज्ञान प्राप्त हुआ उस अनुभव के आधार पर ही उन्होंने शिकागो, इग्लैण्ड सहित अन्य जगह पर भाषण दिये थे। उन्होंने कहा कि स्वामी जी के भाषणों से वैज्ञानिक टेस्ला व आइन्सटीन भी प्रभावित हुए थे।
कार्यक्रम में स्वामी ध्रवेशानन्द ने कहा कि स्वामी जी की अल्मोड़ा 1897 में की गई दूसरी यात्रा सबसे अधिक चर्चित रही। शिकागो धर्म संसद में सनातन धर्म का झंडा गाड़ने के बाद हुए उनके प्रवास पर यहॉ भव्य स्वागत किया गया। मई महीने में यहॉ पहुॅचने पर लोधिया से लेकर खजांची मोहल्ले तक फूलों की वर्षा की गई। उन्होंने कहा कि स्वामी जी तीसरी बार अल्मोड़ा 1898 में आए। जब उन्होंने भगनी निवेदिता को दीक्षा भी दी थी।
कार्यक्रम में व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुशील साह, रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष मनोज सनवाल, जिला सहकारी बैंक के निदेशक विनीत बिष्ट, उपजिलाधिकारी सदर गोपाल सिंह चौहान, अधिशासी अधिकारी महेन्द्र कुमार यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन डा0 दिवा भटट ने किया

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

बेकाबू कार पेड़ पर जा टकराईं एक की मौत दो घायल

Next Post

लमगड़ा पुलिस ने अतिवृष्टि से सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर यातायात को किया सुचारू

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज होगा समस्त गृहस्थियों का देवोत्थानी एकादशी का व्रत आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
लमगड़ा पुलिस ने अतिवृष्टि से सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर यातायात को किया सुचारू

लमगड़ा पुलिस ने अतिवृष्टि से सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर यातायात को किया सुचारू

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub