Tuesday, October 20, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 5, 2022

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने अनेक स्थानों पर पौधारोपण कर आयोजित की पर्यावरण संगोष्ठी

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने अनेक स्थानों पर पौधारोपण कर आयोजित की पर्यावरण संगोष्ठी
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। उत्तराखण्ड के राज्यकर्मियों की प्रमुख संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखण्ड) द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी वचनबद्धता को दोहराते हुए हरिद्वार जनपद में अलग-अलग स्थानों पर पौधारोपण एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर निरंजनी अखाड़ा परिसर में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविद्रपुरी के सानिध्य में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में रूद्राक्ष, आंवला, अमरूद, शहतूत, मोलसरी, आंवला, आदि विविध प्रजातियों के पौधे रोपे गये। पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करते सर्वप्रथम पीपल का पौधा रोपा। महंत रविंद्रपुरी ने पौधारोपण का महत्व बताते हुए कहा कि पृथ्वी पर लगातार प्रदूषित हो रहे पर्यावरण के संरक्षण के लिए लोगों का जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक बार पौधारोपण कर लोग उनके संरक्षण और देखभाल के प्रति लापरवाह हो जाते हैं। जिस कारण वे सुरक्षित नहीं रह पाते। उन्होंने कहा कि जरूरी है कि पौधारोपण करने के बाद उन्हें ट्री गार्ड लगा कर सुरक्षा की व्यवस्था की जाय। उन्होंने नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के लिए प्रतिवर्ष किये जा रहे पौधारोपण कार्यक्रमों की प्रशंसा की। इस अवसर पर यूनियन के संस्थापक एवं संरक्षक त्रिलोक चन्द्र भट्ट ने कहा कि विकास और मानव आवश्यकताओं के नाम पर जिस पर वनों का दोहन हुआ है उससे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचा है। श्री भट्ट ने कहा कि वृहद स्तर पर पौधे रोपे जाने के बाद सुरक्षा के अभाव में केवल दस प्रतिशत पौधे ही अपनी पूर्णता को प्राप्त कर पाते हैं। उन्होंने पौधारोपण में आम लोगों की अधिकाधिक सहभागिता की जरूरत बतायी।
इस अवसर पर यूनियन की हरिद्वार जनपद इकाई के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पाल, निवर्तमान अध्यक्ष विक्रम सिद्धू, लवकुमार शर्मा, धीरेन्द्र सिंह रावत, राजवेन्द्र, भगवती प्रसाद गोयल, राकेश कुमार वर्मा, वीरेन्द्र चड्ढा आदि ने श्रीमहंत रविंद्र पुरी का अभिनन्द कर कार्यक्रम में आने के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।चिड़ियापुर क्षेत्र के लाहडपुर में भी यूनियन द्वारा संगोष्ठी का आयोजन कर पौधारोपण किया। तपस्वी निर्मल मुनि की अध्यक्षता एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य धनसिंह बिष्ट के संचालन में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने पर्यावरण दिवस की उपयोगिता बतायी। कार्यक्रम में यूनियन के प्रदेश सचिव हरपाल सिंह, संगठन मंत्री सुनील शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु भट्ट, जिला महासचिव राहुल शर्मा, सचिव संजय अग्रवाल, संगठन मंत्री मुकेश कुमार सूर्या, दीपक नेगी, अकरम फारूकी, लव कुमार शर्मा, राकेश कुमार वर्मा, वीरेन्द्र चड्ढा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सामाजिक सेवा से जुड़े यूनियन के पत्रकारों को भी प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गिलोय लगाओ अभियान के तहत नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के अनुशांगिक संगठन एनयूजे मीडिया वेलफेयर फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा भेल के सामाजिक वानिकी क्षेत्र के जंगल में गिलोय के पौधों का भी रोपण किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा उपस्थित लोगों को बताया गया कि इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए आप गिलोय का भरपूर मात्रा में सेवन कर सकते हैं।

पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये संयोजक त्रिलोक चन्द्र भट्ट के आहवान पर स्वयं सेवियों द्वारा छोटे.छोटे ग्रुप बनाकर जगह-जगह, पहले से उगे पेड़ और झाड़ियों के पास गिलोयसैकड़ों कलमऔर पौधों का रोपण किया गया। पहले से उगे पेड़ों के निकट गिलोय का रोपण इसलिये किया गया ताकि गिलोय की बेल पेड़ों के सहारे पूर्ण वृद्धि कर सके। गिलोय लगाओ अभियान का उद्धेश्य आम लोगों को आयुर्वेदिक जड़ी बूटी के तौर पर गिलोय के इस्तेमाल और उसके सेवन से होने वाले लाभों की जानकारी देना था। पौधारोपण के अवसर पर अनेक लोगों को गिलोय की पौध निशुल्क उपलब्ध करायी गयी। इस अवसर पर हिमांशु भट्ट, प्रणव सिंह रावत, उदित जोशी, अलंकृत रावत, संस्कृति जोशी, वंश रावत, आदि ने पौधा रोपण में विशेष योगदान दिया।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

पुलिस ने तस्करों को हर हाल में सलाखों के पीछे पंहुचाने का बना लिया है मन

Next Post

बस हुई दुर्घटना ग्रस्त 25 लोगों की मौत की संभावना कई हताहत

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
बस हुई दुर्घटना ग्रस्त 25 लोगों की मौत की संभावना कई हताहत

बस हुई दुर्घटना ग्रस्त 25 लोगों की मौत की संभावना कई हताहत

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub