Tuesday, October 20, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 7, 2022

अल्मोड़ा शहर की यातायात व्यवस्था का जानने हाल, साईकिल लेकर शहर की सड़कों पर निकले कप्तान
कहीं नो पार्किंग में लगे वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही, तो कहीं राहगीर के खोये पर्स को सुपुर्द करवाकर बटोरी वाहवाही
*जाम की स्थिति से निपटने के लिए, लगायी अतिरिक्त ट्रैफिक ड्यूटियाँ

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
अल्मोड़ा शहर की यातायात व्यवस्था का जानने हाल, साईकिल लेकर शहर की सड़कों पर निकले कप्तानकहीं नो पार्किंग में लगे वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही, तो कहीं राहगीर के खोये पर्स को सुपुर्द करवाकर बटोरी वाहवाही*जाम की स्थिति से निपटने के लिए, लगायी अतिरिक्त ट्रैफिक ड्यूटियाँ
ख़बर शेयर करें -


अल्मोड़ा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने पर्यटन सीजन के दृष्टिगत *नगर की यातायात व्यवस्था का निरीक्षण* करने *साईकिल लेकर अल्मोड़ा शहर की सड़कों पर* निकले तो देखा कि RCM मॉल के पास एवम अन्य जगहों पर वाहन सड़क पर इस तरह पार्क की गई थी कि उस जगह पर जाम की स्थिति बनी हुई थी।
*SSP ALMORA* द्वारा *CO अल्मोड़ा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, यातायात निरीक्षक, इंटरसैप्टर प्रभारी* को तत्काल मौके पर बुलाकर *सड़क पर गलत तरीके से पार्क किये गये वाहन को सीज* करवाया गया।
यातायात प्रभारी गणेश हरड़िया व इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सामंत को निर्देशित किया गया कि *वर्तमान में पर्यटन सीजन चरम पर* चल रहा है, लोग सड़कों पर अपने वाहनों को पार्क कर घूमने निकल जा रहे है, *जिस कारण शहर में जाम की स्थिति* बन रही है।
*सड़क पर नो पार्किंग में लगे वाहनो के विरुद्ध मोटर अधिनियम मे कार्यवाही करने के निर्देश* दिए गए।
*SSP ALMORA द्वारा स्वयं माल रोड, धारानौला, एनटीडी,एलआरसाह रोड पर यातायात व्यवस्था को जाँचा-परखा* गया।
इसके अलावा शहर में नो पार्किंग वाले स्थानों को चिन्हित कर *नो पार्किंग बोर्ड लगवाने* हेतु निर्देश दिए गए।
*नो पार्किंग पर लगे 10 वाहन चालकों* व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 01 वाहन चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम मे *चालानी कार्यवाही* करवायी गई।

*यातायात को व्यवस्थित रुप से चलाने के लिए प्रातः 06.00 बजे से अतिरिक्त ट्रैफिक ड्यूटियां लगाने का निर्णय* लिया गया, जिससे सैलानियों व स्थानीय लोगों को यातायात सम्बन्धी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।
*यातायात निरीक्षक, इंटरसैप्टर प्रभारी* को निर्देशित किया कि प्रातः 06.00 बजे से शहर की यातायात व्यवस्था को देखेंगे, जिससे *शहर में किसी भी प्रकार से जाम की स्थिति ना बने*, यातायात सुचारु रुप से चलें।
इस निर्देश पर *यातायात निरीक्षक, इंटरसैप्टर प्रभारी* द्वारा *प्रातः 06.00 बजे से* 01 कर्मचारी को चौघानपाटा से KMOU तक *पैदल* व 01 कर्मचारी को केमू से टैक्सी स्टैण्ड तिराहे तक *पैदल* व कोतवाली अल्मोड़ा के *चीता मोबाईल* कर्म0 गणों को चौघानपाटा से लक्ष्मेश्वर तक चीता मोबाईल पर लगातार गश्त कर *सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों को हटवाने व किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात ड्यूटी* लगायी गई।
साईकिल से भ्रमण के दौरान ही *विशाल मेगा मार्ट के पास सड़क किनारे किसी राहगीर का गिरा हुआ पर्स व नगदी* मिलने पर तत्काल कोतवाली अल्मोड़ा की एचपीयू को मौके पर बुलाकर पर्स में मिले परिचय पत्र के आधार पर *परिक्षित कुमार साह से सम्पर्क कर पर्स व नगदी को उपरोक्त के सुपुर्द* करवाया गया।
पर्स व नगदी पाकर परिक्षित कुमार साह द्वारा *एसएसपी अल्मोड़ा व पुलिस के इस कार्य की सराहना कर आभार व्यक्त किया।*

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

युवक ने गला रेत कर युवती की कर दी हत्या

Next Post

सीओ अल्मोड़ा द्वारा किया गया थाना सोमेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • विजयादशमी पर आरएसएस का संयुक्त पथ संचलन, शस्त्र पूजन कर राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
सीओ अल्मोड़ा द्वारा किया गया थाना सोमेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण

सीओ अल्मोड़ा द्वारा किया गया थाना सोमेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub