Thursday, January 29, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 15, 2022

राज्यपाल ने बी.डी.पांडे राजकीय जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
राज्यपाल ने बी.डी.पांडे राजकीय जिला चिकित्सालय का निरीक्षण
Spread the love

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को नैनीताल के बी.डी.पांडे राजकीय जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने कई वार्डों का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने भर्ती मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और उनसे परेशानियों के बारे में पूछा।निरीक्षण के दौरान राज्यपाल ने बारी-बारी से सभी वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, आईसीयू वार्ड, सर्जिकल वार्ड, ऑपरेशन थिएटर रूम, कार्डियोलॉजी वार्ड सहित ओपीडी में भर्ती मरीजों हेतु व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने भर्ती मरीजों के रजिस्टर, दवाइयों की उपलब्धता व आवश्यक उपकरणों की जानकारी भी अस्पताल प्रशासन से प्राप्त की।राज्यपाल ने कहा कि मरीजों की सही देखभाल हो इस पर डॉक्टरों को विशेष ध्यान देना चाहिए। मरीजों को किसी तरह की परेशानी ना हो और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो यह प्रयास किया जाए। राज्यपाल ने उपस्थित डॉक्टरों से वार्ता करते हुए कहा कि डॉक्टरों द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है।उन्होंने चिकित्सालय में कार्यरत डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, अन्य स्टाफ की जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने बी.डी. पांडे चिकित्सालय को और अधिक सुदृढ़ बनाने और बेहतरी के लिए वरिष्ठ डॉक्टरों से अपने-अपने सुझाव देने को कहा। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स के सुझाव के आधार पर चिकित्सालय में आवश्यक संसाधन आदि हेतु केंद्रीय मंत्रीगणों व मुख्यमंत्री से वार्ता कर संसाधन उपलब्ध कराए जाने हेतु प्रयास किया जाएगा।इस दौरान चिकित्सालय में कार्य कर रहे डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ व अन्य स्टाफ की समस्याएं सुनी और उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं मंडल डॉ. तारा आर्या, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ. भागीरथी जोशी, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बी.डी.पांडे राजकीय जिला चिकित्सालय डॉ. के.बी. जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

अचानक पार्किंग में खड़ी चलने लगी कार और जा गिरी नदी में

Next Post

संदिग्धावस्था में युवक की मिली लाश जानिए क्या है मामला

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज होगा गुप्त नवरात्रि का पारायण आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचाग
  • उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 76वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • देघाट पुलिस की सख्ती: पोक्सो एक्ट का वारंटी स्याल्दे से गिरफ्तार
  • आज है माता सरस्वती जयंती,ज्ञान, सद्बुद्धि, वाणी सिद्धि एवं जीवन के चारों पुरुषार्थों को देने वाली आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन 

Next Post
संदिग्धावस्था में युवक की मिली लाश जानिए क्या है मामला

संदिग्धावस्था में युवक की मिली लाश जानिए क्या है मामला

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999