Tuesday, November 24, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 18, 2022

भारी बारिश की चेतावनी पर सीएम धामी ने अफसरों को किया अलर्ट, इन सात जिलों में है खतरा

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
भारी बारिश की चेतावनी पर सीएम धामी ने अफसरों को किया अलर्ट, इन सात जिलों में है खतरा
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम विभाग की ओर से दी गई भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत सभी मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को आपदा से संबंधित किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन की दृष्टि से हर स्तर पर सतर्कता बरती जाए।

इस संबंध में सभी विभागों से आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा गया है। कहा कि आपदा की दृष्टि से जिओ टेगिंग के साथ तैनात जेसीबी को हर समय तैयार रखा जाए। आपदा से संबंधित संभावित स्थलों पर इनकी पर्याप्त संख्या सुनिश्चित होनी चाहिए ताकि बंद रास्तों को तुरंत खोला जा सके। इसके अलावा एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीमों को किसी भी आपदा की स्थिति में कम से कम समय में बचाव व राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने पर्यटकों और जनसामान्य से भी अपील की है कि भारी बारिश की संभावना को देखते हुए नदियों एवं बरसाती नालों की तरफ न जाएं। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल में अत्यधिक वर्षा को देखते हुए पर्वतीय जनपदों में 69 खाद्यान्न गोदामों को चिन्हित कर उनमें तीन माह का अग्रिम राशन भेजा जा चुका है। इस दौरान लोक निर्माण विभाग की ओर से बंद मार्गों को खोलने के लिए कुल 396 जेसीबी मशीनों को लगाया गया है। इसके अलावा सिंचाई विभाग की ओर से प्रत्येक जिले में बाढ़ नियंत्रण कक्ष और देहरादून में केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण केंद्र की स्थापना की गई है।पिछले कई दिनों से मानसून की बेरुखी के बाद मंगलवार से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, इन सात जिलों में कल से लगातार तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार से अगले तीन दिन सरकार, शासन, जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने की जरूरत है।नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इस संबंध में सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। वहीं, दून व आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए डीएम सोनिका ने आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुडे़ अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने इलाकों में रहेंगे ताकि बारिश के चलते यदि कहीं आपदा आती है तो तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो सके।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

11 वर्षीय बच्चे का हुआ अपहरण परिजनों का टूटा विश्वास जानिए फिर क्या हुआ

Next Post

फिर डराने वाले आंकड़े आ रहे हैं हो जाइए सावधान!!!

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज होगा समस्त गृहस्थियों का देवोत्थानी एकादशी का व्रत आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
सावधान!!! कोरोना के आंकड़े फिर बढ़ा रहे हैं चिंता

फिर डराने वाले आंकड़े आ रहे हैं हो जाइए सावधान!!!

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub