Tuesday, July 28, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

August 23, 2022

लोअर माल रोड स्थित डाइट अल्मोडा के क्रीडा स्थल को मिनी स्टेडिएम बनाये सरकार-कर्नाटक

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
लोअर माल रोड स्थित डाइट अल्मोडा के क्रीडा स्थल को मिनी स्टेडिएम बनाये सरकार-कर्नाटक
Spread the love

अल्मोड़ा पूर्व उपाध्यक्ष एन.आर.एच.एम.बिट्टू कर्नाटक ने आज जिलाधिकारी,अल्मोडा के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री,उत्तराखण्ड सरकार को एक ज्ञापन प्रेषित करते हुये उन्हें अवगत कराया कि लोअर माल रोड में डाइट का क्रीडा स्थल है । ब्रिटिश सरकार द्वारा क्रीडा स्थल का निर्माण किया गया था जो बाद में डाइट प्रशासन द्वारा अपनी सम्पत्ति माना गया । इस क्रीडा स्थल में अल्मोडा नगर के नागरिक व युवा खिलाडी उक्त मैदान में अपना अभ्यास करने का लाभ लेते आये हैं । इस क्षेत्र के आस-पास अन्य कोई क्रीडा मैदान न होने तथा इस स्थल की महत्ता को देखते हुये पूर्व मुख्यमंत्री श्री नित्यानन्द स्वामी जी ,श्री भगतसिंह कोश्यारी तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश सिंह रावत जी द्वारा उक्त क्रीडा स्थल को मिनी स्टेडिएम बनाने सम्बन्धी घोषणा की गयी तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत जी द्वारा कुछ धनराशि टोकन मनी के रूप में स्वीकृत कर निर्माण कार्य हेतु आबंटित कर ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा प्रभाग(पूर्व नाम) को अवमुक्त की गयी थी ।
श्री कर्नाटक ने कहा कि जहां युवाओं को नशे से दूर करने हेतु खेल से जोडने सम्बन्धी बातें राज्य सरकार द्वारा की जा रही हैं वहीं डाइट प्रशासन के विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत एवं लापरवाही के कारण इस क्रीडा स्थल को खुर्द- पुर्द करने तथा इसमें बहुउद्देशीय हाल निर्माण हेतु प्राप्त रू. 31.00 लाख की धनराशि से निर्माण कार्य उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण इकाई रानीखेल अल्मोडा से करवाये जाने का प्रयास वर्ष 2017 में किया गया । भवन निर्माण हेतु नींव खोदी जाने पर स्थानीय नागरिकों एवं खेल प्रेमियों के द्वारा उग्र आन्दोलन किया गया । जिसे देखते हुये प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुरूप प्रस्तावित भवन निर्माण डाइट की अन्य रिक्त भूमि पर किया गया । उन्होंने बताया कि पूर्व में डाइट प्रशासन द्वारा मैदान पर अतिक्रमण किये जाने हेतु खोदी गयी नींव के अवशेष आज भी मौजूद हैं । श्री कर्नाटक ने जोर देते हुये कहा कि ब्रिटिश सरकार द्वारा निर्मित क्रीडा स्थल के आकर्षण को बनाये रखने,खेल प्रेमियों के अभ्यास करने ,नशे से युवाओं को दूर करने हेतु खेलों से जोडने के लिये इस क्षेत्र में स्थित एक मात्र क्रीडा मैदान को मिनी स्टेडिएम बनाया जाना अति आवश्यक है ।
कर्नाटक ने माननीय मुख्यमंत्री जी से मांग की कि इस क्रीडा स्थल को मिनी स्टेडिएम बनाये जाने हेतु शीध्र धनराशि आबंटित करते हुये खेल प्रेमियों के मनोबल को बढाये जाने हेतु मिनी स्टेडिएम का निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाया जाय ।

Previous Post

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बनाई नयी कार्यकारिणी

Next Post

रानीखेत पुलिस ने एन आई एक्ट के 01 वारंटी को किया गिरफ्तार

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • विकसित भारत की राह: प्रतिभा, समान अवसर, सुशासन और राष्ट्रीय एकता का संकल्प
  • युवा शक्ति विकसित भारत के संकल्प को करेगी साकार: रेखा आर्या
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज है श्री हरि विष्णु देव शयनी एकादशी व्रत और तुलसी रोपण आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
रानीखेत पुलिस ने एन आई एक्ट के 01 वारंटी को किया गिरफ्तार

रानीखेत पुलिस ने एन आई एक्ट के 01 वारंटी को किया गिरफ्तार

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999