Wednesday, November 25, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

August 28, 2022

जसपुर विधायक के खिलाफ लामबंद हुई उत्तरांचल पंजाबी महासभा, एसपी से की कार्रवाई की मांग

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
जसपुर विधायक के खिलाफ लामबंद हुई उत्तरांचल पंजाबी महासभा, एसपी से की कार्रवाई की मांग
ख़बर शेयर करें -

जसपुर विधायक द्वारा अपने ऊपर हमला करने का आरोप लगाये जाने के बाद उत्तरांचल पंजाबी महासभा विधायक के खिलाफ लामबंद हो गई है।

उत्तरांचल पंजाबी महासभा के जसपुर अध्यक्ष महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में अनेकों लोग आज एसपी काशीपुर चंद्रमोहन सिंह से मिले और जसपुर विधायक आदेश चौहान द्वारा जसपुर नगरवासियों के किये जा रहे उत्पीड़न से निजात दिलाने की मांग की।एसपी काशीपुर चंद्रमोहन सिंह को दिये पत्र में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक आदेश चौहान अपने पद का नजायज दुरुपयोग कर रहे है। जनता के आपसी मतभेदों में वे जानबूझ कर बीच में पड़ कर समझौता कराने के बहाने किसी एक पक्ष पर दबाव डाल कर नजायज फायदा उठाते हैं। जिससे सभी परेशान रहते है व गलत लोग इसका फायदा उठाते है।

उन्होंने कहा कि यही प्रक्रिया विधायक द्वारा कृष्ण कुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी अंगदपुर के विवाद में अपनाई। उनके द्वारा सुखदेव सिंह के माध्यम से कृष्ण कुमार को समझौता करवाने के उद्देश्य से बुलवाया। 75 साल के कृष्ण कुमार अपने भई मदनलाल (अपाहिज) व अपने पुत्र अवनीश कुमार के साथ 26 अगस्त 2022 को प्रातः लगभग 10 बजे पहुँचे । जहाँ सुनील कुमार अपने साथियों सहित उपस्थित था। इन्हें फायदा पहुँचाने के मकसद से विधायक इन बुजुर्ग एवं अपाहिज पर नजायज दबाव डालने लगे। डराने धमकाने की नीयत रखते हुए उनके द्वारा मारपीट कर गाली गलौच करी व जानबूझकर अपने गनर से झूठी रिपोर्ट लिखवाई।उन्होंने बताया कि कृष्ण कुमार द्वारा भी रिपोर्ट दर्ज की गई व उनका मेडिकल हुआ। विधायक अपने राजनीतिक पद का दुरुपयोग कर नजायज पुलिस पर दबाव डाल कर समस्त उच्स अधिकारी विशेष कर एसएसपी रुद्रपुर पर आरोप लगा कर अपने राजनीतिक प्रभाव से प्रचार प्रसार कर पुलिस पर दबाव बना कर कमजोर जनता को पीड़ित कर रहे हैं। पुलिस विभाग भी इस दबाव में आ कर जनता को न्याय दिलवाने में असमर्थ दिखाई दे रहा है।

उन्होंने बताया कि उनका सुरक्षा कर्मी जो कि सरकार द्वारा दिया गया था वह विधायक का पीए के रूप में कार्य कर रहा था। उसके कॉल रिकार्ड की जाँच कर उसके खिलाफ कार्यवाही की जाये। साथ ही विधायक के साथ एक आम नागरिक की तरह बर्ताव करते हुए उनके खिलाफ भी आवश्यक कार्यवाही की जाये। यदि उक्त मामले में न्याय संगत कार्रवाई नहीं की गई तो हमें मजबूरन प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

पत्र देने वालों में पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष जसपुर त्रिलोक अरोरा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजीव परनामी, जिला संगठन मंत्री मनीष सपरा, जिला मीडिया प्रभारी पवन बाठला, मदनलाल, कृष्ण कुमार, विजय कुमार, मंगलराम, रोशनलाल आदि शामिल थे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

STF ने हल्द्वानी से की 27वीं गिरफ्तारी , नकल के नए सेंटर का भी खुलासा

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें जानिए क्या कहते हैं आप के ग्रह नक्षत्र

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज होगा समस्त गृहस्थियों का देवोत्थानी एकादशी का व्रत आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें जानिए क्या है ग्रहों की चाल

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें जानिए क्या कहते हैं आप के ग्रह नक्षत्र

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub