देहरादून-प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनमानस से जुड़ी अनेक प्रकार की सेवाओं को परखने की कड़ी में आज सीधे दून मेडिकल कॉलेज पंहुचकर मरीजों का हालचाल जाना धामी के एकाएक औचक निरीक्षण पर पंहुचने से मेडिकल कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। अपने निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों व तीमारदारों से बातचीत की साथ ही मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं का निरीक्षण लिया।
मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मरीजों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता भी चेक की और खुद खाना खाकर गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं आम व्यक्ति से जुड़ी है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार मेडिकल कॉलेज को सभी प्रकार के संसाधन देने के लिए सदैव तत्पर है। लिहाजा आम जनता को भी बेहतर सुविधा मिलनी चाहिए।गौरतलब है कि सीएम धामी बेहद संवेदनशील होकर लगातार आमजन से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयत्नरत्न है। चाहे आपदा के समय तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ितों के जख्मों में मरहम लगाना हो या फिर स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करनी हो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निरंतर लोगों से जुड़ी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का अथक प्रयास कर रहे हैं






