देहरादून- प्रदेश के मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड प्रदेश में कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कुमाऊं क्षेत्र एवं उसके लगे गढ़वाल के कई जनपदों में कहीं कही अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है15 सितंबर से 17 सितंबर तक इस बरसात में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है मौसम विभाग के अनुसार 16 सितंबर को राज्य के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कुमाऊं एवं उससे लगे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में कही कही अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है साथ ही उत्तराखंड राज्य के जनपदों में कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है ।






