Friday, October 30, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

September 26, 2022

एसओजी व जनपद पुलिस की संयुक्त टीम ने पेशी के दौरान फरार कैदी को चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
एसओजी व जनपद पुलिस की संयुक्त टीम ने पेशी के दौरान फरार कैदी को चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा दिनांक 15/09/2022 को कमल सिंह बिष्ट पुत्र भुवन सिंह निवासी ग्राम पदमपुरी पल्ली, पोखरी थाना दन्या तहसील भनोली, जनपद अल्मोड़ा पेशी के दौरान अल्मोड़ा कोर्ट से पुलिस जवानों को धक्का देकर फरार हो गया था, जिसके विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में अभियोग पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय द्वारा फरार कैदी कमल सिंह बिष्ट की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए सघन काम्बिंग व टीमें गठित करने के सीओ अल्मोड़ा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा, प्रभारी एसओजी को निर्देशित किया गया । विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा के नेतृत्व में तलाश हेतु टीमों का गठन किया गया । फरार कैदी की गिरफ्तारी हेतु 06 टीमें काम्बिंग एवं 08 टीमों द्वारा नाकाबन्दी कर आसपास के क्षेत्रों जंगलों* के साथ-साथ विशेष वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया।
एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा स्वंय मौके पर रहकर काँम्बिंग करवायी गयी। सम्भावित क्षेत्रों में सघन काम्बिंग/ जनपद के बाँर्डरों पर सघन वाहन के साथ-साथ अन्य जनपदों में वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। आसपास के क्षेत्रों व जंगलों में ड्रोन कैमरे की मदद से भी तलाश की गई ।
एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में एएनटीएफ प्रभारी सौरभ भारती एव साईबर टीम के कानि0 बलवंत प्रसाद एवं कानि0 इन्द्र कुमार* द्वारा दिन-रात सुरागरसी पतारसी कर आरोपी के संभावित ठिकानों की छानबीन की गई।एसओजी व जनपद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा फरार कैदी की गिरफ्तारी के प्रयास हेतु लगभग 350 सीसीटीवी कैमरों का गहनता से अवलोकन किया गया, जिसमें सर्विलास सैल की मदद ली गयी। पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर पंजाब के कांछल, चंडीगढ़ के सेक्टर 11, सेक्टर 12 के रोज गार्डन, सेक्टर 22 व पीजीआई के लंगरों में तलाश किया गया।एसओजी व जनपद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए किए गए दिन रात अथक प्रयास से दिनांक 25 सितंबर 2022 को दबिश देकर फरार कैदी कमल सिंह बिष्ट को खुडडावाला, अलीशेर चण्डीगढ़ के पास से गिरफ्तार किया गया। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा फरार कैदी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 5,000 रु0 के नगद ईनाम से पुरुस्कृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-कमल सिंह बिष्ट पुत्र भुवन सिंह निवासी ग्राम पदमपुरी पल्ली, पोखरी थाना दन्या तहसील भनोली, जनपद अल्मोड़ा ।
पुलिस टीम में उ0नि0 भगवान सिंह महर थाना दन्या, जनपद अल्मोडा । कानि0 सुरेन्द्र सिंह थाना दन्या, जनपद अल्मोड़ा। कानि0 कुन्दन लाल थाना दन्या जनपद अल्मोड़ा। कानि0 भूपेन्द्र सिंह एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें जानिए क्या कहते हैं आप के ग्रह नक्षत्र

Next Post

वाहन ने तीन लोगों को कुचला दो की मौत एक गंभीर रूप से हुआ घायल

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दीपावली पर मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, छापेमारी के निर्देश
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
वाहन ने तीन लोगों को कुचला दो की मौत एक गंभीर रूप से हुआ घायल

वाहन ने तीन लोगों को कुचला दो की मौत एक गंभीर रूप से हुआ घायल

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub