बागेश्वर यहां से दुखद समाचार है आज दिपावली के दिन बागेश्वर से एक दुखद समाचार आ रहा है यहां पर सरयू नदी में बने पुल में पेंट करते समय दो युवक नदी में जा गिरे। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि यह दोनों पेंटर पुल की पेंटिंग कर रहे थे उसी दौरान नदी में जा गिरे और यह दोनों ही उत्तर प्रदेश के निवासी हैं पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है तथा जानकारी के मुताबिक यह हादसा पाइप खिसकने के कारण हुआ।पाइप खिसकने से इन दोनों युवकों का बैलेंस बिगड़ गया और दोनों सरयू नदी में जा गिरे।इन दोनों की पहचान शाहनवाज अहमद पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी अमरोहा उत्तर प्रदेश और मोहम्मद अकरम पुत्र मोहम्मद नबी निवासी अमरोहा उत्तर प्रदेश हाल निवासी दुग बाजार बागेश्वर के रूप में की गई है। जैसे ही पुलिस को इस हादसे की सूचना मिली वह तुरंत मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने इन दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

