Monday, November 23, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

October 30, 2022

17 वर्षीय किशोर को उसके घर के पास चाकू मारकर हत्या कर दी गई सीसीटीवी में कैद हुई घटना

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली यहां से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है यहां पटेल नगर क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोर की उसके घर के पास दो किशोरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान मनोज कुमार नेगी के रूप में हुई है, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।यह भीषण घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दो नाबालिग आपस में हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। थोड़ी देर बाद, एक और लड़का आता है- ऐसा लगता है कि उसके हाथ में कुछ है, वह आता है और पीड़ित पर हमला करता है। हमला करने वाले दोनों नाबालिगों को बाद में भागते हुए देखा जा सकता है जबकि पीड़ित को लड़खड़ाते और जेब से अपना मोबाइल फोन निकालते हुए देखा जा सकता है। लेकिन जल्द ही वह सड़क पर एक बाइक के पास गिर जाता है और उसकी पीठ पर एक चाकू फंसा हुआ दिखता है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, जब वह सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था, लोगों की संवेदना भी मर चुकी थी किसी ने कोई मदद नहीं की और गुजरते चले गए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की रात 9.22 बजे पटेल नगर थाने में चाकू मारने की घटना की सूचना मिली। पीड़ित मनोज को सरदार पटेल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, पीड़ित के पिता चंदन सिंह नेगी के बयान के आधार पर आईपीसी की धारा 302 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, अपने बयान में, मनोज के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह अपने बेटे को अस्पताल ले जा रहा था, तो मनोज ने उसे बताया कि दोनों किशोर उसकी बहन पर टिप्पणी कर रहे थे और छेड़खानी में शामिल थे। मनोज ने कुछ दिन पहले एक किशोर को चेतावनी भी दी थी और थप्पड़ भी मारा था। इससे क्षुब्ध होकर आरोपी ने बदला लेने के इरादे से शुक्रवार की रात मनोज को चाकू से कई बार वार कर मार दिया, उस समय मनोज कंप्यूटर क्लास से वापस घर आ रहा था।आरोपी किशोरों को पकड़ लिया गया है और उनके पास से चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक पीड़ित लड़की या उसके परिवार वालों की ओर से पटेल नगर थाने में छेड़छाड़ या यौन उत्पीड़न की कोई शिकायत नहीं की गई है। आगे की जांच चल रही है और अगर किसी अन्य व्यक्ति की ओर से कोई साजिश पाई जाती है, तो उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़े जानिए अपनी राशि का हाल

Next Post

वन्य जीव का शव गोशाला से हुआ बरामद आरोपी हुआ फरार

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज होगा समस्त गृहस्थियों का देवोत्थानी एकादशी का व्रत आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

वन्य जीव का शव गोशाला से हुआ बरामद आरोपी हुआ फरार

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub