आज का पंचांग ॐ श्री गणेशाय नमः श्री संवत 2079, श्री शाके 1944 यह वर्ष नल नाम संवत्सर रवि उत्तरायण शिशिर ऋतु माघ मास शुक्ल पक्ष दशमी तिथि, मंगलवार,माघ मास दिन 17 गते मंगलवार आनन्दादि योग मध्य मातंग नाम योग रोहिणी नक्षत्र चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित रहेंगे राहुकाल सायं 3 बजे से 4.30 तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे
संस्थान से मिलने वाली सुविधाऐं हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण लघु पत्रिका निर्माण जन्म पत्रिका मिलान लग्न निर्धारण भविष्यफल वार्षिक भविष्यफल एवं जीवन में आ रही अनेक प्रकार की ज्योतिषी समस्याओं का समाधान ऑनलाइन व्हाट्सएप पर प्राप्त कर सकते हैं हमारे यहां से आप पूजा-पाठ अनुष्ठान संकल्प लेकर ऑनलाइन करा सकते हैं हमारे यहां से आपको नजर के विशेष ताबीज प्रदान किए जाते हैं जो आपको कुदृष्टि से बचाते हैं वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक मोबाइल नंबर 9411703908
बारह राशियों का दैनिक राशिफल
मेष राशि दिन अनुकूल है आज कार्य क्षेत्र आजीविका का पूर्ण लाभ रहेगा पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी संतान वर्ग से विशेष सहयोग प्राप्त होगा
वृषभ राशि दिन अच्छा है स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी भूमि भवन वाहन संबंधी सुख प्राप्त होंगे मन प्रसन्न रहेगा मित्र सहयोग करेंगे
मिथुन राशि दिन मध्यम है आज मन खिन्न रहेगा स्वास्थ्य नरम रहेगा विरोधी सक्रिय रहेंगे कोई भी कार्य सोच समझकर ही करें जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें
कर्क राशि आपका दिन मंगलमय है चल अचल संपत्ति जुड़ सकती है वाहन संबंधी सुख प्राप्त होंगे शत्रु परास्त होंगे स्वजनों का सहयोग प्राप्त होगा
सिंह राशि दिन हर क्षेत्र में प्रगति कारक है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी मित्र भरपूर सहयोग करेंगे आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है
कन्या राशि दिन अनुकूल है आज आप प्रसन्न रहेंगे स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा पारिवारिक जीवन में हर्ष एवं उल्लास का वातावरण बना रहेगा प्रेम प्रसंग में सफलता रहेगी
तुला राशि दिन मध्यम है स्वास्थ्य नरम रहेगा आज जोखिम के कार्य में हस्तक्षेप न करें लेनदेन में सतर्कता बरतें अजनबी लोगों पर भरोसा ना करें
वृश्चिक राशि दिन अच्छा है धार्मिक मांगलिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे संतान सुख प्राप्त होंगे आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा सामाजिक यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी
धनु राशि आपका दिन अनुकूल है आज आप कुछ नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं साथ ही परिवार मे हर्ष उल्लास रहेगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी
मकर राशि दिन हर क्षेत्र में प्रगति कारक है भूमि भवन वाहन संबंधी सुख प्राप्त होंगे मन प्रसन्न रहेगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी
कुंभ राशि दिन मध्यम है स्वास्थ्य नरम रहेगा विरोधी सक्रिय रहेंगे लेन-देन में पूर्णतः सतर्कता बरतने की आवश्यकता है अजनबी लोगों को अपने राज न उगलें
मीन राशि आपका दिन शुभ है आज आप प्रसन्न रहेंगे मित्र सहयोग करेंगे पदोन्नति और स्थानांतरण के योग हैं वरिष्ठ अधिकारियों का विशेष सानिध्य प्राप्त होगा






