Friday, May 9, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

March 17, 2023

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे0पी0 नड्डा द्वारा कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की गई अनर्गल बयानबाजी की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
Spread the love

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे0पी0 नड्डा द्वारा कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के खिलाफ की गई अनर्गल बयानबाजी की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।
जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने भाजपा अध्यक्ष जे0पी0 नड्डा द्वारा श्री राहुल गांधी को एंटी नेशनलिस्ट कहे जाने की कठोर शब्दों में निन्दा करते हुए कहा कि जिन लोगों ने सदैव अग्रेजों की मुखबिरी करी हो तथा स्वयं एन्टी नेशलिस्ट रहे हों वे एक ऐसे परिवार के बारे में इस प्रकार की अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं जिस परिवार का देश के लिए शहादत का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश आजादी की लड़ाई लड़ रहा था तब भाजपा से जुडे संगठन अंग्रेजों की चाटुकारिता तथा स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ रहे आन्दोलनकारियों की मुखबिरी में लगे हुए थे।
राहुल छिमवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी श्री राहुल गांधी जी की भारत यात्रा से इतना घबरा गई है कि उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी दिवालिया मानसिकता का परिचय देते हुए राहुल गांधी पर इस प्रकार के घृणित आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने से पहले कई देशों में जाकर सार्वजनिक मंचों पर कहा था कि हिंदुस्तान के लोग, हिंदुस्तान के व्यापारी बोलते हैं कि हमने क्या पाप किया जो हम हिंदुस्तान में पैदा हो गए। उन्होंने कहा कि जो भाजपा आज राहुल गांधी जी से माफी मांगने की बात कर रही है उसके प्रधानमंत्री को स्वयं पहले देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उन्होंने कई देशों में देश की जनता, देश के लोकतंत्र, देश के व्यापारियों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि आज जब देश के लोग और कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अडानी के रिश्तों के बारे में पूछ रहे हैं तो भाजपा नेता इसे एंटी नेशनलिस्ट जैसे शब्दों का प्रयोग कर कुत्सित मानसिकता का परिचय दे रहे हैं।
जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा समय-समय पर नेहरू गांधी परिवार की शहादत पर अनर्गल बयानबाजी कर अपनी विक्षिप्त मानसिकता का परिचय दिया गया है। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में भाजपा के नेता यह भी भूल जाते हैं कि देश की आजादी से लेकर देश की एकता, अखण्डता और सौहार्द में नेहरू गांधी परिवार का कितना बड़ा योगदान रहा है। भाजपा आज छद्म राष्ट्रवाद की राजनीति कर रही है तथा जिस नेहरू गांधी परिवार के श्रीमती इन्दिरा गांधी, श्री राजीव गांधी ने देश के लिए शहादत दी और उनके नाना स्व0 पण्डित जवाहर लाल नेहरू आजादी की लड़ाई में जेलों में बंद रहे हैं आज भाजपा अपनी कुंठित मानसिकता का परिचय देते हुए उनके खिलाफ इस प्रकार की अनर्गल बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जे0पी0 नड्डा द्वारा श्री राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी की कांग्रेस पार्टी कठोर शब्दों में निन्दा करती है तथा चेतावनी देती है कि यदि भाजपा अध्यक्ष ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो कंाग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर आन्दोलन करेंगे तथा जे0पी0 नड्डा का हर मंचों पर विरोध करने को मजबूर होंगे।

Previous Post

दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले रोगियों को प्रतिदिन मिलेगी रेडियोलॉजी की सुविधा — आर सी पंत चिकित्साधिकारी

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़े जानिए अपना दैनिक राशिफल

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज का पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आपरेशन सिंदूर का दूसरा चरण, पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणाली ध्वस्त
  • सेवा ही मानवता की थीम के साथ रक्तदान कर मनाया रेड क्रॉस दिवस
  • दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • सीओ अल्मोड़ा ने जागेश्वर धाम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़े जानिए अपना दैनिक राशिफल

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999