Saturday, October 3, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 23, 2023

राज्यपाल ने मंगलवार को राजभवन परिसर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों का किया अवलोकन

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजभवन परिसर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में नैनीताल जिले के ब्लॉक भीमताल, रामनगर, रामगढ़, हल्द्वानी की महिलाओं ने अपने-अपने उत्पाद प्रदर्शित किए।महिला समूह द्वारा बनाए गए इन उत्पादों का अवलोकन करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की मातृशक्ति बेहद प्रतिभावान होने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की मिसाल हैं। उन्होंने कहा की महिला स्वयं समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों को लोकल से ग्लोबल तक ले जाने की जरूरत है। इसके लिए उत्पादों में वैल्यू एडिशन के साथ-साथ उत्पादों की पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग पर फोकस करना होगा। कुछ महिलाओं द्वारा अपने उत्पादों को विदेशों में बिक्री किए जाने पर राज्यपाल ने उनकी सराहना की और कहा कि ऐसे समूह अन्य के लिए प्रेरणास्रोत हैं।राज्यपाल ने कहा स्वयं सहायता समूहों को अपनी आय बढ़ाने के प्रयासों के साथ-साथ अन्य महिलाओं को भी अपने समूहों से जोड़ें। राज्यपाल ने महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों वुडन कलाकृतियां, ऐंपण, हैन्डीक्राफ्ट, एलईडी लाइट्स, मसाले, बेकरी उत्पाद, अचार, जैम आदि की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये सभी उत्पाद नैनीताल में आने वाले प्रत्येक पर्यटक खरीदे इस ओर अधिकारियों को कार्य करने की जरूरत है।राज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि स्वयं सहायता समूहों को विभागीय योजनाओं के माध्यम से हरसंभव मदद दी जाए। समूहों को उत्पादों के विपणन के लिए अधिक से अधिक आउटलेट उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की ब्रांडिंग के लिए ऑनलाइन मार्केटिंग प्रशिक्षण के निर्देश दिए।इस अवसर पर सहायक परियोजना निदेशक शिल्पी पंत ने जनपद में स्थापित स्वयं सहायता समूहों व ग्राम्य विकास के अन्य योजनाओं की जानकारी राज्यपाल को दी। इस अवसर पर राज्यपाल की पत्नी गुरमीत कौर, ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारीगण तथा विभिन्न क्षेत्रों से आयी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित थी।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

किरौला के नेतृत्व में दर्जनों लोगों का प्रतिनिधि मंडल अपनी मांगों को लेकर नवनियुक्त डीएम से मिले

Next Post

एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर का चला कहर 20 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ व्यापक कार्यवाही

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • गांधी-शास्त्री जयंती पर जिलेभर में हुए कार्यक्रम, डीएम ने दिलाई सत्य-अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा की याद
  • गांधी-शास्त्री के सत्य, अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • भवाली में शराब की दुकान पर छापा, ओवररेटिंग का खुलासा

Next Post

एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर का चला कहर 20 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ व्यापक कार्यवाही

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub