Monday, November 2, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 17, 2023

सचिव गन्ना विकास एवं कौशल विकास, उत्तराखंड शासन विजय कुमार यादव द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान विभिन्न विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत 17 जून 2023, सचिव गन्ना विकास एवं कौशल विकास, उत्तराखंड शासन विजय कुमार यादव द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान विभिन्न विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही विकास खंड चंपावत के ग्राम स्याला पहुंचकर रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।* इसके साथ ही उन्होंने स्याला ग्राम सभा के श्यामलाताल में संचालित शहद एवं मसाला उद्योग के ग्रोथ सेंटर का भी निरीक्षण कर महिला स्वयं सहायता समूह से विभिन्न जानकारी ली। श्यामलाताल ग्रोथ सेंटर के निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने अवगत कराया कि क्षेत्र में 8 महिला स्वयं सहायता समूह कार्यरत हैं। जिसमें से एक महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा शहद एवं मसाला उद्योग का कार्य इस ग्रोथ सेंटर में किया जा रहा है। महिलाएं स्थानीय उत्पादों को इस ग्रोथ सेंटर के माध्यम से बिक्री कर रही हैं, जिन्हें यहां आने वाले पर्यटकों आदि के द्वारा क्रय किया जाता है। जिसमें स्थानीय महिलाओं को आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है।
सचिव ने कहा कि इस *ग्रोथ सेंटर से क्षेत्र की अधिक महिलाओं व समूहों को जोड़ा जाए। इसके साथ ही मसाला उद्योग विशेष रूप से तेजपात व हल्दी को बढ़ाया जाए*। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हरा चारा आदि भी बेहतर है इस हेतु पशुपालन को भी क्षेत्र में बढ़ाया जाए।
सचिव ने महिला समूह की सदस्य एवं ग्रामीणों से कहा कि उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य उन्हें मिले इस हेतु उनकी अच्छी गुणवत्ता के साथ ही अच्छी पैकेजिंग भी रखी जाए। सचिव ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्रामीणों के उत्पादों को आसानी से बाजार मिले इस हेतु *जगह-जगह आउटलाइन बनाए जाए*।
सचिव द्वारा सुक्रवार देर रात्रि में स्याला ग्राम के प्राथमिक विद्यालय में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। जिसमें मुख्य रुप से क्षेत्र में पेयजल के संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों द्वारा अपनी समस्या रखी, कहा कि वर्तमान में क्षेत्र हेतु संचालित *लिफ्ट पेयजल योजना की क्षमता को बढ़ाने के साथ ही पेयजल आपूर्ति का समय बढ़ाया जाए तथा क्षेत्र में चार हैंडपंप भी स्थापित किए जाएं*।इस संबंध में सचिव द्वारा मुख्य विकास अधिकारी तथा जल संस्थान के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
रात्रि चौपाल में धूरा क्षेत्र की क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा जोशी द्वारा जौल ग्राम सभा में दो समय पेयजल उपलब्ध कराये जाने को कहा।जिस हेतु जल संस्थान को निर्देशित किया गया। इस दौरान सूखीढाग से श्यामलाताल तक लोक निर्माण विभाग द्वारा कराई जा रही सड़क में पेंच वर्क में सही तरह से गड्ढे ना भरे जाने पर अपनी शिकायत सचिव के समक्ष रखी। जिस पर सचिव ने लोक निर्माण विभाग से आए सहायक अभियंता को निर्देश दिए कि जहां-जहां सड़क में अधिक गड्ढे हैं उन्हें प्राथमिकता में पहले भरा जाए। *जनता की सुविधा के अनुसार अधिकारी कार्य करें*। इस दौरान श्यामलाताल से बंधाताल तक एक किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा रखी गई। इस पर उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को मेरा गांव मेरी सड़क या मनरेगा से सड़क निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा जीआईसी सूखीढाग में रिक्त अध्यापकों के पद पर तैनाती किए जाने,गांव में संपर्क मार्ग बनाए जाने, राशन कार्ड में अंकित गलत फोटो ठीक कराए जाने, क्षेत्र में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाए जाने, श्यामलाताल का सौंदर्यीकरण किए जाने तथा ताल में आने वाले नालों से हो रहे भूस्खलन को रोके जाने, आपदा से प्रभावित परिवारों को अन्यत्र विस्थापित किए जाने, नए राशन कार्ड बनाए जाने, अंबेडकर गांव पपन्याडी में एससीपी के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य कराए जाने, जंगली जानवरों से नुकसान को रोके जाने हेतु गांव के चारों ओर घेर बाड़ किये जाने संबंधित विभिन्न समस्याएं सचिव के सामने रखी। जिस पर सचिव द्वारा इन सभी समस्याओं के निस्तारण हेतु मुख्य विकास अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के निर्देश दिए।
रात्रि चौपाल में ग्राम प्रधान स्याला जगदीश कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य धूरा दीपा जोशी, प्रभागीय वनाधिकारी आर.सी. कांडपाल, सीएमओ के.के. अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार पंत, सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी, तहसीलदार पिंकी आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, मुख्य कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी सहित विभिन्न स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी/ कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़े जानिए अपना दैनिक राशिफल

Next Post

अल्मोड़ा पुलिस की सराहनीय पहल छात्र-छात्राओं को ड्रग्स, साइबर,ट्रैफिक विषय पर दी महत्त्वपूर्ण जानकारी

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • मल्ला महल में तीन दिवसीय आजीविका सरस मेले का आगाज, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बाजार
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दीपावली पर मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, छापेमारी के निर्देश

Next Post

अल्मोड़ा पुलिस की सराहनीय पहल छात्र-छात्राओं को ड्रग्स, साइबर,ट्रैफिक विषय पर दी महत्त्वपूर्ण जानकारी

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub