ॐ श्री गणेशाय नमः श्री संवत् 2080, श्री शाके 1945,यह वर्ष पिंगल नाम संवत्सर, रवि दक्षिणायन शरद ऋतु, आश्विन मास दिन 29 गते, रविवार, आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि, नवरात्रि प्रारम्भ, कलश स्थापन, हरेला बोने का दिन, महाराजा अग्रसेन जयंती,कलश स्थापन एवं हरेला किसी भी समय सुविधा अनुसार कर सकते हैं आज कोई भद्रा इत्यादि नहीं हैं फिर भी फिर भी प्रातः 7.30 से 10.30 का समय विशेष है इस दौरान आप कलश स्थापन हरेला बोने का कार्य कर सकते हैं। आनन्दादि योग मध्य पदम नाम योग,चित्रा नक्षत्र, चंद्रमा तुला राशि में स्थित रहेंगे, राहुकाल सायं 4.12 से 5.39 तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। विशेष कार्य हेतु शुभ मुहूर्त अभिजित नक्षत्र प्रातः 11.31 से 12.17 इस दौरान समस्त शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं।
श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थानम् संबद्ध भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम् वाराणसी के माध्यम से आप को मिलने वाली सुविधाएं— हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण, लघु पत्रिका निर्माण, जन्म पत्रिका मिलान ,लग्न निर्धारण, भविष्यफल ,वार्षिक भविष्यफल, एवं दैनिक जीवन में आ रही अनेक प्रकार की समस्याओं का ज्योतिषी समाधान ऑनलाइन व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप पूजा-पाठ अनुष्ठान संकल्प लेकर ऑनलाइन करा सकते हैं ।हमारे यहां से आप ज्योतिष संबंधी कोर्स भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान वाराणसी द्वारा संचालित पत्राचार पाठ्यक्रम के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप रत्न ,रुद्राक्ष, मालाएं एवं समस्त धार्मिक सामग्री ऑर्डर देने पर प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आपको नजर के विशेष ताबीज प्रदान की जाते हैं, जो आपको कुदृष्टि से बचाते हैं। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक मोबाइल नंबर 94 11703908
मेष राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा आज कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा मित्रों का आगमन होगा व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि आपका दिन शुभ है आज मन प्रसन्न रहेगा काफी समय से लंबित कार्य आज बनेगा विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं में बेहतर परिणाम मिलेंगे आज मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन राशि आपका दिन बहुत ही शुभ है आज आप प्रसन्न रहेंगे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी संतान वर्ग से विशेष हर्ष उल्लास रहेगा।
कर्क राशि आपका दिन सामान्य फलकारक है अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें कानूनी उलझनों से बचें लेन-देन में सावधानी बरतें अप्रिय समाचार आपको परेशान कर सकता है।
सिंह राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा आज मन प्रसन्न रहेगा आर्थिक पक्ष मजबूत होगा व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी पदोन्नति संभव है सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कन्या राशि आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा आज कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।
तुला राशि दिन अच्छा है आज महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे घर परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा विरोधी परास्त होंगे आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है भूमि भवन वाहन संबंधी सुख प्राप्त होंगे।
वृश्चिक राशि आपका दिन मध्यम है स्वास्थ्य नरम रहेगा विरोधी सक्रिय रहेंगे अनावश्यक वाद-विवाद में न पड़ें, कोई भी कार्य सोच समझकर ही करें, पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है।
धनु राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा मन प्रसन्न रहेगा स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी सामाजिक यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी मनोरंजन के संसाधनों में वृद्धि होगी।
मकर राशि दिन अच्छा है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा दूरस्थ यात्राओं के योग बन रहे हैं। घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी, चल अचल संपत्ति का लाभ रहेगा अटका हुआ कार्य आज बनेगा।
कुंभ राशि आपका दिन हर क्षेत्र में प्रगति कारक है पदोन्नति संभव है सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी विरोधी परास्त होंगे व्यापार में विशेष सफलता मिलेगी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन राशि दिन मध्यम है स्वास्थ्य नरम रहेगा अनावश्यक बहस में न पड़ें, अनचाही यात्राओं से बचें पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है विरोधी सक्रिय रहेंगे लेन-देन में सावधानी बरतें।
आज सभी 12 राशियों के लोग मां भगवती की आराधना करें आज से शरद नवरात्रि प्रारम्भ हो गई हैं आज घर पर कलश स्थापन करें,हरेला वोएं तपोनिष्ठ वेदपाठी ब्राह्मण द्वारा मां भगवती की पूजा अर्चना कराएं माता रानी को सोलह श्रृंगार कराएं, कच्चा नारियल, चूड़ी, चुनरी,लाल बस्त्र चढ़ाएं, दुर्गा सप्तशती का पाठ कराएं, भगवान सूर्य नारायण को जल चढ़ाएं ॐ घृणि सूर्याय नमः इस मंत्र से विशेष लाभ रहेगा।

