Tuesday, November 10, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 3, 2024

गर्मियों  के  रोगों  की  रामबाण औषधि है पुदीना

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -



उमेश कुमार साहू – विभूति फीचर्स

अल्मोड़ा –ग्रीष्म ऋतु में पुदीना का प्रयोग करना अत्यंत लाभकारी होता है। पुदीना शरीर को शीतलता प्रदान करने के साथ-साथ अनेक रोगों के लिए रामबाण औषधि का भी काम करता है। इसमें विद्यमान खनिज और विटामिन  इसके औषधि  गुणों में अतिशय वृद्घि कर देते हैं।

गुण- यह रूचिकारक, सुगंधित, भारी, स्वादिष्ट, हृदय को बल देने वाला, मल-मूत्र रोधक है।

वात-कफ शामक, तीखा, रूखा और कफ, कास  व मद दूर करने वाला, अग्निमांद्य हैजा, संग्रहणी, अतिसार, जीर्ण ज्वर और कृमियों का नाश  करने वाला है।

इसका सेवन करने से अजीर्ण, अफारा और उदरशूल आदि नष्ट होते हैं।

औषधि प्रयोग

अपच- पुदीने की 20 हरी पत्तियां, 5 ग्राम जीरा, थोड़ी सी हींग, काली मिर्च के 10 दाने, चुटकी भर नमक, सबको चटनी की तरह पीस लें। फिर इसे एक गिलास पानी में उबाल लें। जब पानी आधा गिलास रह जाए तो छानकर पिएं। अपच दूर हो जाएगा।

उल्टी व दस्त- पेट की खराबी से उल्टी, दस्त या अतिसार, जी मिचलाना, बेचैनी होना आदि ठीक करने के लिए पुदीने का आधा चम्मच रस एक कप पानी में घोलकर पीना लाभकारी होता है।

कान दर्द- पुदीने के रस की दो बूंदे कान में टपकाने से कान का दर्द ठीक होता है।

मुंह की दुर्गंध-पुदीने के पत्ते चबाने या पत्तों का रस पानी में घोलकर कुल्ले करने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है।

विषैले कीड़ों का डंक- बिच्छू व मधुमक्खी आदि विषैले कीड़ों के काटे हुए स्थान पर पुदीने का लेप लगाने से आराम होता है।

घाव- पुदीने की पत्तियों को पीसकर इसकी लुगदी घाव पर लगाने से घाव जल्दी ठीक होता है।

पैरों की नसों का फूलना- 6 ग्राम पुदीना को पीस छानकर 100 ग्राम चूने के पानी के साथ मिलाएं। कुछ दिनों तक पैरों पर मलने से पैरों की नसों का फूलना कम हो जाता है। (विभूति फीचर्स)

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

एसएसपी अल्मोड़ा ने मतगणना में लगे पुलिस बल को किया ब्रीफ,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज है गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दीपावली विशेषांक आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • धनतेरस विशेषांक – भगवान धन्वंतरि जयंती एवं यम दीपदान

Next Post

एसएसपी अल्मोड़ा ने मतगणना में लगे पुलिस बल को किया ब्रीफ,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub