Saturday, November 15, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 17, 2024

हर संसदीय क्षेत्र से एक गौ सांसद बनाएंगे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज

News Deskby News Desk
in देश
0
Spread the love


मुंबई(विभूति फीचर्स) ।असली हिन्दू के तीन लक्षण  हैं पहला जो गऊ सेवा करता हो , दूसरा जिसका विश्वास पुनर्जन्म में हो ,तीसरा अहं ब्रम्हास्मि। जो गऊ माँ को काटते हैं उसका मांस खाते हैं , बेचते हैं वे हिन्दू नहीं बल्कि पाप के भागी हैं।गऊ को माता क्यों कहा गया ? जैसे कोई लड़की ब्याही जाती है तो उसके पति की माता उस लड़की की माता होती है उसी तरह अगर हमने किसी को अपने परिवार में सम्मिलित कर लिया तो जो हम मानते हैं वही सम्मिलित व्यक्ति भी मानता है गऊ को माता हमारे सनातन धर्म ने माना है इसलिए वह हमारी भी माता है।
आज हमारे पास सिर्फ दो से ढाई करोड़ गाय बची है। अगर हम पांच वर्ष और रुक गए तो , जैसे हम कृष्ण भगवान् को सिर्फ चित्र में देखते है वैसे ही गाय को भी हम सिर्फ चित्र में ही देख पाएंगे। यह बहुत कठिन समय है ,आपके पास यह अंतिम मौका है गाय को बचाने का क्योंकि जब तक हमारे पास बीज है तब तक सब कुछ बचाया जा सकता है जिस दिन बीज समाप्त हो गया , हम कुछ नहीं कर पाएंगे। 
हमारी संसद में इस विषय पर चर्चा के लिए समय नहीं है , कहते है इस पर चर्चा से समय ख़राब होता है इसीलिए हमने निर्णय लिया है कि  देश के हर संसदीय क्षेत्र से एक गौ भक्त को गौ सांसद के रूप में मनोनीत किया जाये। उसे इस बात का एहसास कराया जाये कि तुम सांसद हो।अपने संसदीय क्षेत्र में गाय के बारे में काम शुरू करो। जो तुम्हारा चुना गया सांसद है वह अगर तुम्हारा सहयोग लेना चाहे तो उसका पूर्ण सहयोग करो। गाय  के बारे में सारे काम अपने हाथ में ले लो
शंकराचार्य जी ने कहा कि आज देश में  दो ही चीजों की जरुरत है एक गौ की दूसरी भारत की। 
शंकराचार्य जी महाराज  ने कहा कि “गऊ भारत भारती” ने गौ संरक्षण की दिशा में उत्तम कार्य किया है।जैसा इसका नाम सुंदर है वैसा ही इसका काम भी सुंदर है। यह समाचार पत्र गाय को समर्पित है , दस वर्ष एक युग होता है , अब  इसमें ऊर्जा आ गई  है। 
शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने उक्त उद्गार गऊ भारत भारती पुरस्कार वितरित करते हुए व्यक्त किए।
गऊ माता की महिमा और संरक्षण पर आधारित भारत के पहले समाचार पत्र “गऊ भारत भारती” की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में “गऊ भारत भारती सर्वोत्तम सम्मान 2024” दिए गए।
इस भव्य समारोह में  शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी ने गऊ भारत भारती  सर्वोत्तम सम्मान से हैदराबाद से विशेष तौर पर आई माधवी लता , मुक्ति फाऊंडेशन की स्मिता ठाकरे , मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी , महाराष्ट्र गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष शेखर मूंदड़ा , प्रेम रामानंद सागर ,शैलेश गगलाणी , भरत भाई पोपट ,  बकुलेश भाई ठक्कर , गौ भक्त नवनाथ दुधाल , बिमल भुता भाजपा मुंबई सचिव , प्रकाश कोलते , अभय छेड़ा , अजय कौल , प्रशांत काशिद , चिराग गुप्ता , महेंद्र संगोइ प्रमुख ट्रस्टी  “भगवान महावीर पशु रक्षा केंद्र, एंकरवाला अहिंसाधाम” , गौ वैज्ञानिक डॉ जितेंद्र भट्ट , वैज्ञानिक  जेजे रावल , समाजसेवी कृष्णा पिम्पले को सम्मानित किया । 
इस अवसर पर  प्रेम रामानंद सागर ने अपनी लिखी पुस्तकें शंकराचार्य को भेंट की ।शंकराचार्य ने भी उनसे कहा कि आप गऊ माता पर भी सीरियल निर्माण करें। नीरज पुरोहित और डॉ. जितेंद्र भट्ट द्वारा शंकराचार्य जी को गाय के गोबर से बनी वस्तुए भेंट की गई। 
कार्यक्रम का संचालन आनन्द सिंह ने किया, कार्यक्रम के आयोजक गऊ भारत भारती समाचारपत्र के संस्थापक संजय शर्मा अमान थे–विभूति फीचर्स

Previous Post

सीएम धामी ने किया जागेश्वर धाम के श्रावणी मेले का शुभारंभ

Next Post

लो भाई सवारी का नाम नहीं,अवैध लीसे से भरी बस आयी पुलिस की गिरफ्त में तस्कर हुआ गिरफ्तार

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज है उत्पन्ना एकादशी आइये जानते हैं क्या है पौराणिक महत्व दैनिक राशिफल एवं पंचांग के साथ
  • विश्व मधुमेह दिवस पर डोल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित 54 ग्रामीणों की निःशुल्क मधुमेह जांच, 71 को औषधि वितरण
  • दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • 13 दिसम्बर को अल्मोड़ा के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Next Post

लो भाई सवारी का नाम नहीं,अवैध लीसे से भरी बस आयी पुलिस की गिरफ्त में तस्कर हुआ गिरफ्तार

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999