Saturday, July 18, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

December 4, 2024

जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय द्वारा मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, खेल
0
जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय द्वारा मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ
Spread the love

अल्मोडा 4/12/2024 खेल निदेशालय उत्तराखण्ड के सौजन्य से एवं जिला प्रशासन अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित अनुसूचित जाति के अंडर-21 वर्ग के बालकों की मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा में हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी माहेश्वरी आर्या ने जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने नैनीताल, पिथौरागढ, चंपावत, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर से आई विभिन्न क्रिकेट टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साथ क्रिकेट भी खेला।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में क्रिकेट खिलाड़ियों की लोकप्रियता फिल्म जगत से भी अधिक है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष की सीख देते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भूमि खेल प्रतिभाओं से समृद्ध है, और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी , एकता बिष्ट और बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन जैसे प्रसिद्ध खिलाड़ी अल्मोड़ा की मिट्टी से ही जुड़े हैं। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने यह भी कहा कि खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देना चाहिए ताकि व्यक्तित्व का संतुलित विकास हो सके।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित क्रिकेट कोच लियाकत अली उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और खेल भावना को प्रोत्साहित किया। इसके अतिरिक्त फुटबॉल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल सहित अन्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता 04 से 06 दिसम्बर 2024 तक चलेगी, जिसमें विभिन्न जिलों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले होंगे।

 

 

जि

Previous Post

शराब के नशे में फर्राटा भर रहे बाइक सवार को पुलिस ने किया गिरफतार

Next Post

नेशनल हाईवे के साथ साथ सभी सड़कों पर डामरीकरण का काम तेजी से चल रहा है

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • स्कूल जाते समय प्रधानाचार्य की चाकुओं से गोदकर हत्या, शिक्षा जगत में मचा हड़कंप
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • क्वारब स्लाइड जोन पर आयुक्त दीपक रावत का सख्त रुख, बोले— गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, तय समय में पूरे हों सभी कार्य
  • नहर में मिला युवक का शव, हाथ पर गुदे नाम से हुई पहचान, मौत बनी रहस्य
  • रुद्रप्रयाग में भीषण हादसा: खाई में समाया ट्रक, दो जिंदगियां पलभर में खत्म

Next Post
नेशनल हाईवे के साथ साथ सभी सड़कों पर डामरीकरण का काम तेजी से चल रहा है

नेशनल हाईवे के साथ साथ सभी सड़कों पर डामरीकरण का काम तेजी से चल रहा है

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999