Monday, November 9, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

December 26, 2024

बढ़ते अत्याचार टूटते परिवार,कौन जिम्मेदार

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
बढ़ते अत्याचार टूटते परिवार,कौन जिम्मेदार
ख़बर शेयर करें -

(अंजनी सक्सेना-विभूति फीचर्स)

प्रकृति ने स्त्री और पुरुष के अत्यंत संतुलित,संयमित व सर्वोत्तम संयोग से इस सृष्टि की संरचना की लेकिन दुर्भाग्यवश आज यह संयोग हमारे ही देश में अति असंतुलित हो चुका है। कभी सुप्रसिद्ध कवि मैथिलीशरण गुप्त की उक्ति “अबला जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी,आंचल में है दूध और आंखों में पानी” को वेदवाक्य की तरह मान्यता मिली हुई थी। पर आज स्थिति पूर्णतया बदल चुकी है,अब हमारे देश में पुरुषों की स्थिति अत्यंत दयनीय है और नारी अबला नहीं सबला बन चुकी है। आज की महिला धरती को हिलाने वाली और पत्नी हर समय पति पर हावी रहने वाली छवि धारण कर चुकी है। अब वह प्राचीन नारी की भांति पति को परमेश्वर नहीं मानती। अब वह पति को मात्र पदार्थ समझने लगी हैं। (यह बात अशिक्षित या अति शिक्षित नारियों के बारे में भले ही अपवाद सिद्ध हो।) पुरुष की दयनीयता की पटकथा का लेखन यद्यपि 15-20 वर्ष पूर्व ही शुरू हो गया था। पर इधर 5-6 वर्षों से महिलाओं ने पुरुषों की अच्छी दुर्गति की है। भारतीय संविधान ने भी सारे नियम कानून महिलाओं के पक्ष में बनाकर उन्हें पुरुषों का शोषण करने के लिये छुट्टा छोड़ दिया है। इसके परिणामस्वरूप आज अधिकतर परिवार टूटे फूटे नजर आ रहे हैं।

कभी अमरीका, इंग्लैण्ड, फ्रांस और इटली जैसे पाश्चात्य देशों की महिलाओं को फैशन परस्त और आधुनिक माना जाता था। पर बीते कुछ वर्षों में इन मामलों में भारतीय नारी ने पाश्चात्य नारी को भी पीछे छोड़ दिया है। हमारे देश में जब तक नारी भारतीय दर्शन से संबद्ध रही, वह संयमित एवं सन्नारी बनी रही। तब तक वह पति को अपमानित करने की कल्पना को भी पाप मानती थी। पर अब पश्चिम की भोगवादी एवं बाजारवादी विचारधारा का प्रबल प्रभाव यहां भी दिखाई दे रहा है। फलस्वरूप भारतीय दंपत्तियों में आये दिन कलह और क्लेश हो रहे हैं।

बड़े बड़े अधिकारियों,डॉक्टरों,बैरिस्टरों, इंजीनियरों, राजनीतिक हस्तियों और फिल्म सितारों के घरों तक में यह स्थिति बनी हुई है।अधिकतर पति गृहस्थी के जहर को जाहिर नहीं करता। यह जाहिर तभी होता है जब तक कि पानी सिर से ऊपर न गुजर जाए या पति आत्महत्या कर ले।

आज महिलाओं द्वारा पुरुषों का तरह तरह से उत्पीड़न किया जा रहा है। इसमें समाज मूकदर्शक तथा पुलिस महिला वर्ग की सहायक बनी हुई है। पहले अक्सर सुनने में आता था कि अमुक महिला ने फांसी लगा ली है। पर अब उल्टा हो रहा है। फांसी लगाने वाले या अन्य तरीकों से आत्महत्या करने वाले अधिकांश पुरुष ही होते हैं और कारण किसी न किसी रूप में महिला ही होती है। दहेज एक्ट और बलात्कार एक्ट के प्रकरण भी अधिकतर झूठे होते हैं। पत्नी की पति पर जब तानाशाही नहीं चल पाती तब पति को ही नहीं उसके पूरे खानदान को दहेज के केस में फंसा दिया जाता है। कई बार भावावेश में पत्नी मर जाती है, और फिर पत्नी के परिवार वालों द्वारा पति परिवार को दहेज एक्ट में फंसा दिया जाता है। इसी प्रकार जब तक पुरुष से स्वार्थ पूरे होते रहते हैं तब तक मोहब्बत के साथ सबकुछ होता रहता है। स्वार्थ सिद्ध हो जाने पर या अप्रिय स्थिति बन जाने पर वही बलात्कार बन जाता है।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों के बढ़ते दुरुपयोग को देखते हुए अब इन कानूनों पर नए सिरे से सोचने की आवश्यकता है। देश और दुनिया की बदली हुई परिस्थितियों में अब न नारी अबला है न पुरुष परमेश्वर। इस परिवर्तनशील दुनिया में मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखकर ही अब निर्णय लेना होंगे तभी हमारी संस्कृति और सभ्यता में वर्णित परिवार की परम्परा स्थापित रह सकेगी।(विभूति फीचर्स)

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, महिला/बाल अपराध आदि विषयों के सम्बन्ध में दी जानकारियां

Next Post

देशभक्त, महान अर्थशास्त्री एवं सादगीपूर्ण राजनेता डॉ.मनमोहन सिंह 

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दीपावली विशेषांक आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • धनतेरस विशेषांक – भगवान धन्वंतरि जयंती एवं यम दीपदान
  • श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ 11 दिवसीय रामलीला महोत्सव संपन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Next Post
देशभक्त, महान अर्थशास्त्री एवं सादगीपूर्ण राजनेता डॉ.मनमोहन सिंह 

देशभक्त, महान अर्थशास्त्री एवं सादगीपूर्ण राजनेता डॉ.मनमोहन सिंह 

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub