Saturday, September 26, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

December 29, 2024

मेधावी छात्राओं को शिक्षा एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं सम्मान समारोह -कर्नाटक 

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
मेधावी छात्राओं को शिक्षा एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं सम्मान समारोह -कर्नाटक 
Spread the love

अल्मोड़ा पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्बारा बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए छात्र/छात्राओं को सम्मानित किये जाने के कार्यक्रम को लगातार जारी रखा गया है । इसी के तहत छात्राओं के मनोबल को बढ़ाने तथा शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज *राजकीय बालिका इंटर कालेज बाडेछीना (अल्मोड़ा* ) में एक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए श्री कर्नाटक ने अनेकों छात्राओं को मेडल, प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया । बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए श्री कर्नाटक कहा कि शिक्षकों की मेहनत एवं महत्वपूर्ण योगदान के फलस्वरूप छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षा में भी अपना उचित स्थान बनाया और अपनी मेहनत व परिश्रम से उन्होनें अपने माता- पिता तथा शिक्षकों एवं क्षेत्र के के गौरव को बढ़ाने का काम किया है । श्री कर्नाटक ने छात्राओं से कहा कि आप कठोर परिश्रम करते हुए लक्ष्य निर्धारण के साथ एवं ध्यान लगाकर अपनी पढाई, एवं जो भी कार्य आपको करना है उसे जारी रखें, तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने पढाई के अतिरिक्त शारीरिक दक्षता के खेलों में भी प्रतिभाग करने हेतु भी छात्राओं को प्रेरित किया, जिससे वह मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकें । श्री कर्नाटक ने विशेष जोर देते हुए कहा कि बालिकाओं को बुराइयों,कुरीतियों तथा भटकाव के मार्ग से दूर रह कर समाज को नई दिशा देनी चाहिए।

प्रभारी प्रधानाचार्या रीति सिन्हा ने पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक का स्वागत/अभिनन्दन करते हुये कहा कि समाज में उनके द्वारा किये गये कार्यो की जितनी सराहना की जाय वह कम है । श्री कर्नाटक द्वारा विगत कई वर्षों से मेधावी छात्र/छात्राओं,शिक्षक/कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढाने तथा उन्हें प्रोत्साहित किये जाने का कार्य किया गया । इस वर्ष भी यह मुहिम जारी रखते हुए छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है जिसके लिए पूरा विद्यालय परिवार उनका आभारी है ।

इस अवसर पर मुख्य रूप शिक्षिका शिप्रा बिष्ट, हेमा पटवाल, तनु प्रिया खुल्बे, शैलजा नयाल, रेखा मेहता,भावना आदि सहित समस्त कर्मचारी तथा पूर्व सैनिक हयात सिंह बिष्ट, रमेश चंद्र जोशी के अतिरिक्त राजेंद्र सिंह, देवेंद्र कर्नाटक, प्रकाश मेहता,मीना भट्ट, पारू उप्रेती ,सीमा कर्नाटक, आशा मेहता, कंचन पाण्डे, पायल काण्डपाल, एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन रश्मि काण्डपाल द्वारा किया गया।

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

सद्बुद्धि दायक है परम पुनीत गायत्री मंत्र

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • भारी बारिश की चेतावनी के चलते अल्मोड़ा में 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • गंदे गधेरे के पानी को अल्ट्राफिल्ट्रेशन से बनाया पेयजल, ब्लौटा के 48 परिवारों को मिली ‘हर घर जल’ की सुविधा
  • आज है अनंत चतुर्दशी आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, नैनीताल में तैनात होंगे करीब चार हजार प्रगणक
  • धौलादेवी में शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती, जीआईसी भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय

Next Post
सद्बुद्धि दायक है परम पुनीत गायत्री मंत्र

सद्बुद्धि दायक है परम पुनीत गायत्री मंत्र

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999