Wednesday, November 11, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

January 29, 2025

जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, खेल
0
जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा, 29 जनवरी, 2025 जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में किया गया। इस बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि शराब पीकर वाहन चलाने (ड्रिंक एंड ड्राइव) के मामलों में संबंधित वाहनों को तुरंत जब्त किया जाए। उन्होंने सड़क एवं फुटपाथों पर बढ़ते अतिक्रमण पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाना चाहिए ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय खेल के दौरान देश भर के प्रतिभागी यहां आएंगे। इसलिए रोड पर ट्रैफिक भी बढ़ेगा, अतः इस दौरान

साथ ही, जिलाधिकारी ने वाहनों में ओवरलोडिंग की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कहा कि किसी भी वाहन में तय सीमा से अधिक सवारियों या सामान की ढुलाई न हो। ओवरलोडिंग से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए इस पर सख्त कार्रवाई की जाए।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायल व्यक्तियों को समय पर उचित उपचार मिलना अनिवार्य है। इसके लिए इमरजेंसी सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए गए। 108 एम्बुलेंस सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, साथ ही उनकी नियमित मेंटेनेंस भी की जाएगी ताकि आपात स्थिति में वे हमेशा तत्पर रहें।

जिलाधिकारी ने पुलिस और परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि वे सड़क सुरक्षा के तहत निरंतर चेकिंग करते रहें और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जिन स्थानों पर सड़क संकेतक (साइन बोर्ड) क्षतिग्रस्त हैं, उनकी मरम्मत शीघ्र कराई जाए ताकि सड़क पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा के इन उपायों को जल्द से जल्द अमल में लाएं, ताकि जिले में यातायात व्यवस्था में सुधार हो सके और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

इस बैठक में अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी जेएस ह्यांकी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर.सी. पंत, संभागीय परिवहन अधिकारी अनिता चन्द्र एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

भारत में कैसी स्वतंत्रता और स्वराज्य चाहते थे गांधीजी

Next Post

सुन्दरता का कैसे रखें ख्याल आइये जानते हैं

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज है गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दीपावली विशेषांक आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • धनतेरस विशेषांक – भगवान धन्वंतरि जयंती एवं यम दीपदान

Next Post
सुन्दरता का कैसे रखें ख्याल आइये जानते हैं

सुन्दरता का कैसे रखें ख्याल आइये जानते हैं

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub