अल्मोड़ा बीते दिन यानी 26.02.2025 को साम के समय दन्या पुलिस टीम को गस्त के दौरान दन्या क्षेत्र में एक महिला भटकती हुई मिली, जिसे सुरक्षा के दृष्टिगत से थाना दन्या लाया गया और महिला पुलिस कर्मियों की देखरेख में रखा गया।
थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा उक्त महिला से पूछताछ की गयी तो महिला ने बताया कि वह बागेश्वर की निवासी हैं और घर से नाराज होकर आ गयी थी। तत्पश्चात् दन्या पुलिस ने कन्ट्रोल रुम के माध्यम से परिजनों के बारे में पता लगाया।आज दिनांक 27.02.2025 को महिला के पति थाना दन्या उपस्थित आये,दोनों की आवश्यक काउंसिलिंग कर सकुशल सुपुर्द किया गया।महिला के पति ने दन्या पुलिस टीम की कार्यवाही को सराहा।

