Saturday, November 21, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

March 7, 2025

मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में आज जनपद स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक का आयोजन विकास भवन में किया गया

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, देश
0
मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में आज जनपद स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक का आयोजन विकास भवन में किया गया
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा, 7 मार्च 2025 मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में आज जनपद स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक का आयोजन विकासभवन में किया गया। बैठक में जनपद में स्किल गैप को चिन्हित करते हुए कौशल विकास योजना तैयार करना तथा संचालित गतिविधियों को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने आदि पर विस्तार से चर्चा की गई।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी राजेंद्र कुमार पंत ने बैठक में जिला कौशल विकास समिति के कार्यों एवं उसकी लक्ष्यों आदि के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में विभाग द्वारा क्रियान्वित किए जाने वाली विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण केंद्रों का नियमित परीक्षण एवं उसकी सूचना उत्तराखंड कौशल विकास मिशन को प्रेषित करना है।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग जितने भी ट्रेनिंग कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं, उन सभी का डेटा बनाया जाए तथा यह देखा जाए कि जिस उद्देश्य के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वें उनको पूरा भी कर रहे हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि यह भी डेटा बनाया जाए कि प्रशिक्षण का लाभ कितने लोगों को मिला तथा कितने लोगों ने रोजगार प्राप्त किया। उन्होंने क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी को निर्देश दिए कि वर्तमान समय में आ रहे बदलावों एवं तकनीकी उन्नयन के दृष्टिगत ही प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद के पॉलिटेक्निक, आईटीआई एवं अन्य विभागों के साथ समन्वय बनाकर तकनीकी कौशल के प्रशिक्षण आयोजित कराएं। उन्होंने कहा कि डिजिटल मार्केटिंग, कम्प्यूटिंग, ग्राफिक डिजाइन, बेसिक कम्युनिकेशन, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आदि के प्रशिक्षण आयोजित करें एवं युवाओं के कौशल में अंतरराष्ट्रीय स्तर की व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ाएं।

इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने अपने अपने कार्यक्रमों आदि के बारे में प्रस्तुतीकरण दिया तथा कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों कोलकर अपने अपने सुझाव दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

 

यहां, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक चंदन सिंह बिष्ट, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ योगेश अग्रवाल, प्रिंसिपल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा उदयराज सिंह, महिला पॉलिटेक्निक रेखा असवाल समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

 

 

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

क्रिकेट, राजनीति और सन्यास क्या है रहस्य

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज होगा समस्त गृहस्थियों का देवोत्थानी एकादशी का व्रत आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • निरीक्षण से सहयोगात्मक मेंटरिंग की ओर बढ़ेगी शिक्षा व्यवस्था, भीमताल में चार दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला शुरू

Next Post
दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub