अल्मोड़ा दिनांक 29/3/2025 ॐ श्री गणेशाय नमः श्री संवत् 2081, श्री शाके 1946,यह वर्ष कालयुक्त नाम संवत्सर रवि उत्तरायण वसन्त ऋतु, चैत्र कृष्ण पक्ष शनिवारी,पूर्णवत्सरी अमावस्या तिथि, सूर्य ग्रहण जो भारत में दृश्य नहीं है इसका कोई भी धार्मिक महत्व नहीं है। चैत्र मास दिन 16 गते, शनिवार आनन्दादि योग मध्य धूम्र नाम योग, चंद्रमा मीन राशि में स्थित रहेंगे, राहुकाल प्रातः 9 बजकर 8 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। शुभ कार्य हेतु मुहूर्तराज अभिजित नक्षत्र प्रातः 11 बजकर 59 मिनट से दिन 12 बजकर 38 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं।
मेष राशि आपका दिन सामान्य फलकारक है, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, अनावश्यक वाद-विवाद में न पड़ें, पूंजी निवेश सोच-समझकर ही करें, कार्य क्षेत्र आजीविका का लाभ रहेगा।
वृषभ राशि दिन अच्छा है, घर परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा, विरोधी पराजित होंगे,मित्र वर्ग का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा।मन प्रसन्न रहेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में उन्नति होगी, सामाजिक यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी, संतान सुख मिलेगा।
कर्क राशि आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा, आज आप कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न कर सकते हैं, पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास रहेगा, मित्रों का सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि दिन मध्यम है, दौड़ भाग बनी रहेगी, परिश्रम अधिक रहेगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आजीविका का अच्छा लाभ रहेगा, अनावश्यक यात्राओं से बचें।
कन्या राशि आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा, शत्रु पराजित होंगे,मन प्रसन्न रहेगा, स्वजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।
तुला राशि आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में वृद्धि होगी,घर परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा।
वृश्चिक राशि दिन अच्छा है, आजीविका के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, अटका हुआ काम बनेगा, पदोन्नति एवं स्थानांतरण सम्बंधित योग बन रहे हैं।
धनु राशि आपका दिन सामान्य फलकारक है, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, अनावश्यक रूप से खर्च बढ़ सकता है, हालांकि मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर राशि दिन अच्छा है, चल अचल संपत्ति जुड़ सकती है, कार्यक्षेत्र आजीविका में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कुंभ राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आज कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी, सामाजिक कार्य से जुड़े हुए लोगों को मान सम्मान मिलेगा।
मीन राशि दिन अच्छा है, घर परिवार में हर्ष उल्लास रहेगा, लंबित कार्य बनेंगे, अचानक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
आज सभी 12 राशियों के लोग भगवान श्री हनुमान जी एवं शनिदेव की पूजा अर्चना करें, पीपल वृक्ष में जल चढ़ाएं ॐ शं शनैश्चराय नमः इस मंत्र का जाप करें, घर पर सुन्दर काण्ड का पाठ करें, काली वस्तुओं का दान करें विशेष लाभ रहेगा।

