Wednesday, November 18, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

April 21, 2025

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को अल्मोडा के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में दो पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को अल्मोडा के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में दो पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा आज दिनांक 21 अप्रैल: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को अल्मोडा के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में दो पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया। इसके अलावा मंत्री ने एक मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए विधायक निधि से तीन लाख रुपये देने का ऐलान भी किया।

सोमवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने उत्तराखण्ड जल संस्थान के अल्मोड़ा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत विधान सभा क्षेत्र सोमेश्वर के अन्तर्गत गांव अमखोली में नाईढौल पम्पिंग पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 198.21 लाख की लागत से तैयार हुई इस योजना से क्षेत्र में पेयजल की समस्या दूर होगी और गृहणियों को सुविधा मिलेगी। इसके अलावा मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र के कोतवाल गांव में भी पंपिंग पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अपनी समस्याएं भी बताई। जिसमें पेयजल लाइन, सडकों को पक्का करने और आर्थिक सहायता जैसी मांगे शामिल थी। मौके पर उपस्थित सहायक अभियंता पेयजल गीता भाकुनी से उनके विभाग से संबंधित समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया और अन्य के जल्द समाधान के लिए आश्वासन दिया। इसके पहले रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भकुना ( ताकुला) में आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनसमस्याओं पर सुनवाई की।

 

इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्कूल मंदिर आदि को आर्थिक सहायता, सड़कों के डामरीकरण, पेयजल, राशन कार्ड, आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या जैसी समस्याएं उठाई। इनमें से कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर ग्राम में स्थित मंदिर में निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य के लिए विधायक निधि से ₹3 लाख की राशि स्वीकृत की।

 

 

 

खेल मैदान का भूमिपूजन किया

 

दोपहर बाद मंत्री रेखा आर्या ने गांव कोट्यूडा में एक खेल मैदान का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में खिलाडियों को तैयार करने के लिए छोटे कस्बों और गांवों में भी खेल मैदान तैयार करने होंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के दौरान प्रदेश में बडा खेल ढांचा तैयार कर लिया गया है और जल्द ही इसकी देखरेख और संचालन के लिए प्रदेश सरकार लिगेसी प्लान ला रही है।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

कार के शीशों में काली फिल्म लगाने वाले चालक पर कार्यवाही

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • निरीक्षण से सहयोगात्मक मेंटरिंग की ओर बढ़ेगी शिक्षा व्यवस्था, भीमताल में चार दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला शुरू
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, 200 विद्युत पोल से लेकर मिनी स्टेडियम और अस्पताल के उच्चीकरण तक की घोषणा; कॉर्बेट में 70 महिला जिप्सियों को मिलेगा रोजगार

Next Post
दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub