Tuesday, July 1, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 14, 2025

जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने किया निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने किया निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Spread the love

अल्मोड़ा, 14 मई 2025 जनपद अल्मोड़ा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए राहत भरी पहल के तहत निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का आज जिलाधिकारी श्री आलोक कुमार पांडेय ने स्थलीय निरीक्षण किया। समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में चल रहे इस महत्वपूर्ण सामाजिक परियोजना का जिलाधिकारी ने बारीकी से अवलोकन किया और निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश दिए कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में कोई समझौता न हो। उन्होंने कहा कि कार्य को निर्धारित मानकों के अनुसार ही समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाना चाहिए।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम से जुड़ी सड़क निर्माण कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने सड़क कटाव में पाई गई तकनीकी खामियों को तुरंत दूर करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह मार्ग न केवल वृद्धाश्रम बल्कि नजदीकी मंगलदीप विद्यालय—जहाँ दिव्यांग बच्चों के लिए नई इमारत का निर्माण हो रहा है—के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।श्री पांडेय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएँ, ताकि बुजुर्गों को जल्द से जल्द समुचित सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि यह वृद्धाश्रम जनपद अल्मोड़ा के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक संरचना है, जिसका दीर्घकालिक लाभ समाज के वरिष्ठ नागरिकों को प्राप्त होगा।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री दिवेश शासनी, उपजिलाधिकारी श्री संजय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती आराधना त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता भी उपस्थित रहे।

 

Previous Post

आज का पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: कार 100 फीट गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज क्या है विशेष आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचांग
  • अल्मोड़ा में सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया महान सांख्यिकीविद् पी.सी. महालनोबिस की 132वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन
  • जानम’ बना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग सेंसेशन: निर्देशक जोड़ी जिया-मेघल और डॉ. मेघा भारती मेघल की भावनात्मक प्रस्तुति ने जीता दर्शकों का दिल
  • चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करना पड़ा महंगा, 10 हजार का चालान और डीएल निरस्त
  • आइये जानते हैं क्या है आज खास दैनिक राशिफल एवं पंचांग

Next Post
पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: कार 100 फीट गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: कार 100 फीट गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999