Monday, November 2, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 26, 2025

महिला थाना पुलिस टीम ने ग्रामीण क्षेत्र में लगाई चौपाल

News Deskby News Desk
in Uncategorized
0
महिला थाना पुलिस टीम ने ग्रामीण क्षेत्र में लगाई चौपाल
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों से जुड़ी जागरूकता को लेकर महिला थाना अल्मोड़ा की पुलिस टीम ने ग्राम तल्ला बल्टा में चौपाल आयोजित कर स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों को विभिन्न उपयोगी जानकारियाँ दीं।

 

पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देशों के क्रम में नगर, कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों एवं आम जनता को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत क्षेत्राधिकारी गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक जानकी भण्डारी के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम — अपर उपनिरीक्षक तनुजा ह्यांकी, महिला कांस्टेबल इंदिरा भट्ट जोशी, द्रौपदी सुयाल और रजनी जोशी ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

 

चौपाल में उपस्थित लोगों को डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी स्कैम, एटीएम फ्रॉड, फिशिंग लिंक जैसे साइबर अपराधों से बचने के उपायों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के प्रयोग के लिए जागरूक किया गया।

 

इसके अतिरिक्त डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, बाल विवाह के दुष्परिणाम, महिला अपराध, और नए आपराधिक कानूनों में महिला सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़ी सावधानियाँ और कानूनी उपायों पर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं से अपील की गई कि वे अपने परिजनों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें और नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें।

 

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में ‘वन हेल्थ प्रोग्राम’ का निरीक्षण जूनोसिस रोकथाम में सहयोग की मिसाल

Next Post

बढ़ियरगढ़ में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, तीन की मौत, एक गंभीर घायल

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • मल्ला महल में तीन दिवसीय आजीविका सरस मेले का आगाज, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बाजार
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दीपावली पर मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, छापेमारी के निर्देश

Next Post
बढ़ियरगढ़ में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, तीन की मौत, एक गंभीर घायल

बढ़ियरगढ़ में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, तीन की मौत, एक गंभीर घायल

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub