Sunday, November 1, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 1, 2025

अग्निकांड पीड़ित पत्रकार के घर पहुंचा एनयूजे उत्तराखंड का प्रतिनिधिमंडल आर्थिक सहायता व आवश्यक घरेलू सामग्री की गई प्रदान

News Deskby News Desk
in Uncategorized
0
ख़बर शेयर करें -

दिनेशपुर (ऊधमसिंह नगर)। स्थानीय पत्रकार श्री प्रकाश अधिकारी के घर में गैस सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण हुई भीषण अग्निकांड की घटना के बाद, नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे), उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को बसंतीपुर गांव स्थित उनके निवास पर पहुंचकर संवेदना प्रकट की तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती दया जोशी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और एनयूजे के इमरजेंसी रिलीफ फंड से तत्काल आर्थिक सहायता तथा दैनिक उपयोग की आवश्यक घरेलू सामग्री उपलब्ध कराई। संगठन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी परिवार को आवश्यकतानुसार हर संभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि बच्चों की शिक्षा सहित अन्य जरूरी कार्यों में कोई बाधा न आए।

प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती दया जोशी ने कहा कि,

“एनयूजे उत्तराखंड सदैव पत्रकारों के सुख-दुख में सहभागी रहा है और आवश्यकता पड़ने पर तत्परता से मदद के लिए आगे आता है। पत्रकार समाज के सजग प्रहरी हैं और उनकी समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है।”

इस अवसर पर यूनियन के संरक्षक त्रिलोक चन्द्र भट्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कुमार व स्वराजपाल सिंह, हरिद्वार इकाई के महासचिव मुकेश कुमार सूर्या, तथा वरिष्ठ पत्रकार पं. रामेश्वर शर्मा भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि एनयूजे उत्तराखंड द्वारा हाल ही में हरिद्वार के एक गंभीर रूप से बीमार पत्रकार के इलाज हेतु भी ₹51,000 की सहायता राशि प्रदान की गई है, जिससे उनके बच्चों की शिक्षा और परिवार की अन्य आवश्यकताओं में कोई व्यवधान न आए।

एनयूजे उत्तराखंड का यह संवेदनशील और सहयोगात्मक रवैया न केवल पत्रकार बिरादरी को बल देता है, बल्कि समाज में सकारात्मक उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।

 

 

 

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

नशे में धुत चालक ने मचाया उत्पात, सोमेश्वर पुलिस ने मौके पर दबोचा, कार सीज

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • मल्ला महल में तीन दिवसीय आजीविका सरस मेले का आगाज, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बाजार
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दीपावली पर मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, छापेमारी के निर्देश
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
नशे में धुत चालक ने मचाया उत्पात, सोमेश्वर पुलिस ने मौके पर दबोचा, कार सीज

नशे में धुत चालक ने मचाया उत्पात, सोमेश्वर पुलिस ने मौके पर दबोचा, कार सीज

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub