अल्मोड़ा, 2 सितंबर।
लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से जिले के कई मोटरमार्ग अवरुद्ध हो गए थे। लेकिन अल्मोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीनों की मदद से पेड़ और मलवा हटाकर यातायात बहाल कर दिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से खुल गए रास्ते :
1️⃣ सुरई खेत तिराहा – पेड़ और मलवा गिरने से मार्ग बंद हो गया था। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनोद जोशी (कोतवाली द्वाराहाट) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जेसीबी से मलवा हटाकर यातायात बहाल किया।
2️⃣ भतरौजखान–भिकियासैण मार्ग – नवोदय विद्यालय के पास मार्ग बाधित हो गया था। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार (भतरौजखान) मय टीम मौके पर पहुँचे और जेसीबी की मदद से सड़क साफ कर यातायात सुचारू किया।
3️⃣ जैनल–देघाट मार्ग (उदयपुर के पास) – भूस्खलन और पेड़ गिरने से सड़क बंद हो गई थी। थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद (देघाट) व पुलिस टीम ने जेसीबी की मदद से मलवा हटाकर यातायात फिर से शुरू कराया।
🚨 प्रशासन अलर्ट
अल्मोड़ा पुलिस की तत्परता से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। बारिश के चलते जिले के संवेदनशील मार्गों पर पुलिस-प्रशासन लगातार निगरानी रख रहा है।






