अल्मोड़ा, 18 सितम्बर 2025 (सूचना विभाग)।
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सिमतोला ईको पार्क, अल्मोड़ा में आज एक विशेष “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा आमजन के कल्याण हेतु चलाई जा रही प्रमुख योजनाओं की जानकारी साझा की और लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुँचाने पर बल दिया।
📌 भव्य वृक्षारोपण अभियान में 108 से अधिक रुद्राक्ष, बेलपत्र, माल्टा, पदम, चमखड़िक, नींबू सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम में विक्टर मोहन जोशी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा गुरु एकेडमी पपरसली के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह ने पौधों की सुरक्षा व संरक्षण संबंधी दिशा-निर्देश दिए और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की।
इस अवसर पर राज्य महिला उद्यमिता परिषद उपाध्यक्ष गंगा बिष्ट, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा महेश नयाल, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पिंचा, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, उप प्रभागीय वनाधिकारी काकुल पुण्डीर, वन क्षेत्राधिकारी एम.आर. आर्या सहित बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
यह वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को हरित भविष्य की ओर ले जाने का एक सशक्त संदेश है। 🌱

