Monday, November 16, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

September 29, 2025

खिलाड़ियों के सपनों को पंख देगी धामी सरकार : रेखा आर्या

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति, शिक्षा
0
खिलाड़ियों के सपनों को पंख देगी धामी सरकार : रेखा आर्या
ख़बर शेयर करें -

सोमेश्वर, 29 सितंबर। मां उत्तराखंड स्टेडियम सोमेश्वर में सोमवार को दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने की। खिलाड़ियों के उत्साह को देखकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

रेखा आर्या ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना लागू की है। पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी देने का प्रावधान सरकार की खेलों के प्रति गंभीरता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि खेल का मैदान ही जीवन की असली पाठशाला है। अनुशासन और परिश्रम से मैदान में उतरने वाले युवा केवल पदक ही नहीं जीतते, बल्कि हजारों-लाखों युवाओं के लिए आदर्श भी बनते हैं। आने वाले समय में यही खिलाड़ी उत्तराखंड का नाम देश और दुनिया में रोशन करेंगे।

खेल मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार खिलाड़ियों की हरसंभव मदद के लिए तैयार है। मेहनत और लगन से खेल को अपनाने वाले युवाओं के लिए यही करियर का नया रास्ता बनेगा और सरकार उनके सपनों को पूरा करने में साझेदार बनेगी।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा, ज्येष्ठ प्रमुख राजेंद्र कैड़ा, जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद मेहरा, कृष्णा भंडारी, भरत भाकुनी, भूपाल मेहरा, शंकर बिष्ट, पंकज जोशी, कमल गिरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

 

 

 

 

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

भतरौजखान पुलिस की बड़ी कार्रवाई 4.085 किलो गांजा के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार, कीमत 1.02 लाख रुपये

Next Post

महानवरात्रि के अंतर्गत आज होगी माता महागौरी मैया की पूजा अर्चना आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक पंचांग के साथ

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, 200 विद्युत पोल से लेकर मिनी स्टेडियम और अस्पताल के उच्चीकरण तक की घोषणा; कॉर्बेट में 70 महिला जिप्सियों को मिलेगा रोजगार
  • जौलजीबी मेले में सियासी हंगामे की गूंज! विधायक के विवाद के बाद सांस्कृतिक संध्या रद्द, भाजपा पहुंची थाने; ऐतिहासिक मेले की गरिमा पर उठे सवाल
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
आज का पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

महानवरात्रि के अंतर्गत आज होगी माता महागौरी मैया की पूजा अर्चना आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक पंचांग के साथ

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub