Tuesday, February 17, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

October 14, 2025

अल्मोड़ा में सरेराह व्यापारी पर चाकू से हमला, भाई भी घायल – व्यापारियों में रोष

News Deskby News Desk
in अपराध, उत्तराखंड
0
अल्मोड़ा में सरेराह व्यापारी पर चाकू से हमला, भाई भी घायल – व्यापारियों में रोष
Spread the love

अल्मोड़ा। नगर के बीचोबीच बाटा चौक पर सोमवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब अराजक तत्वों ने एक युवा व्यापारी पर सरेराह चाकू से हमला कर दिया। हमले में व्यापारी दीपक जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, बाटा चौक पर रामदत्त जोशी स्टेशनरी नामक दुकान है। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे व्यापारी दीपक जोशी दुकान के बाहर खड़े थे। इसी दौरान एक व्यक्ति से उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में मौके पर अन्य युवक भी पहुंच गए और विवाद बढ़ने पर अज्ञात युवक ने दीपक पर चाकू से वार कर दिया।

शोर सुनकर दीपक के भाई जगदीश जोशी मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के अनुसार दीपक के हाथ में पांच टांके आए हैं जबकि कंधे पर भी गहरा घाव है। जगदीश भी घायल बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने हमले पर कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि आरोपी पहले भी कई घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस बार पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की, तो व्यापारी वर्ग आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

इस संबंध में कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि घायल पक्ष की तहरीर प्राप्त हो चुकी है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

👉 अल्मोड़ा शहर के बीचोंबीच हुई इस वारदात से व्यापारियों और आमजन में दहशत फैल गई है।

 

Previous Post

दीपावली महापर्व 2025 पर ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मदन मोहन पाठक का महत्वपूर्ण वक्तव्य

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • रेफरल दर में सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के निर्देश
  • जघन्य हत्या का खुलासा, फरार आरोपी करबला तिराहे से गिरफ्तार
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आंखिर क्या है आंख मिलाने का चैलेंज आइए जानते हैं

Next Post
आज का पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999