Tuesday, October 6, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

October 24, 2025

लखनऊ में सजी भरतनाट्यम की अद्भुत शाम, अल्मोड़ा की ज्योति भट्ट ने मोहा दर्शकों का मन

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, मनोरंजन
0
लखनऊ में सजी भरतनाट्यम की अद्भुत शाम, अल्मोड़ा की ज्योति भट्ट ने मोहा दर्शकों का मन
ख़बर शेयर करें -

लखनऊ। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR), विदेश मंत्रालय, भारत सरकार तथा भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मासिक ‘क्षितिज श्रृंखला’ के अंतर्गत 10 अक्टूबर को एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना ज्योति भट्ट ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत ज्योति भट्ट ने भरतनाट्यम की पारंपरिक और भावपूर्ण शैलियों को अपने अभिनय, नृत्यांग, भावाभिव्यक्ति और लयबद्धता के माध्यम से जीवंत कर दिया।

 

उन्होंने कुल आठ विशिष्ट प्रस्तुतियां दीं — जिनमें पाँच एकल और तीन समूह नृत्य शामिल थे। एकल प्रस्तुतियों में ‘जतिस्वरम’, ‘महाभारत (शब्दम्)’, ‘समाज वर गमना’ (राम स्तुति), ‘शंकर श्रीगिरि’ (शिव स्तुति) तथा ‘जावली’ जैसी भावनात्मक रचनाओं का सुंदर प्रदर्शन किया गया। समूह प्रस्तुतियों में ‘पुष्पांजलि’, ‘दशावतार’ और ‘तिल्लाना’ के माध्यम से मंच पर ताल, भाव और ऊर्जा का अद्भुत संगम प्रस्तुत हुआ।

 

संगीत संगति ने नृत्य को और प्रभावशाली बना दिया — मृदंगम पर जी. सुधीर कुमार, गायन में ललिता गणेश, और वायलिन पर जे. चंद्रमौली की संगति ने दर्शकों को मोह लिया। मंच पर ज्योति भट्ट के साथ उनकी सहकलाकार सविता मौर्य, दामिनी पांडे, दीपिका और आकांक्षा ने भी अपनी सधी हुई प्रस्तुति से नृत्य की गरिमा को और ऊँचा किया।

 

ज्योति भट्ट ने अपने गुरु जी. सुधीर कुमार के निर्देशन में ये सभी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में दर्शकों ने तालियों की गूंज से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

 

अल्मोड़ा जिले के ग्राम कटोजिया (जागेश्वर मंदिर समूह के समीप) निवासी ज्योति भट्ट की यह प्रस्तुति न केवल कला का प्रदर्शन थी, बल्कि भारतीय नृत्य की आत्मा और अध्यात्म की गहन अभिव्यक्ति भी थी।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

बाड़ेछीना-शेराघाट मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, एक गंभीर घायल

Next Post

अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की पहल डीएम व एसएसपी ने किया नगर भ्रमण, निःशुल्क हेलमेट बांटकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • इलाज बना मौत का कारण! 23 साल की महिला की मौत, ‘पहलवान’ गिरफ्तार
  • जज फार्म में गंदे व झागयुक्त पानी से मचा हड़कंप, सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
  • मजखाली में सेवा संकल्प शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 658 लोगों ने लिया हिस्सा; 479 को मिला योजनाओं का लाभ
  • लमगड़ा पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को ठगी के नए तरीकों से कराया रूबरू

Next Post
अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की पहल  डीएम व एसएसपी ने किया नगर भ्रमण, निःशुल्क हेलमेट बांटकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की पहल डीएम व एसएसपी ने किया नगर भ्रमण, निःशुल्क हेलमेट बांटकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub