अल्मोड़ा, 15 दिसंबर 2025: सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में अल्मोड़ा पुलिस ने एक और प्रभावी कदम उठाया। किरोली गांव के निवासियों को साइबर सुरक्षा, नए कानूनों और नशामुक्त जीवन के बारे में जागरूक किया गया। एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर स्कूलों, कॉलेजों, शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे अभियान की यह कड़ी साबित हुई।अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक धर्म सिंह की टीम ने गांव में विशेष शिविर लगाया। ग्रामीणों को ऑनलाइन सुरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग व नए कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई।नशे के खिलाफ मजबूत संदेश: लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने और परिवार व पड़ोसियों को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित किया। नशा तस्करी या अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। साथ ही हेल्पलाइन नंबर जैसे डायल-112 व साइबर हेल्प 1930 के बारे में बताया।ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया। अल्मोड़ा पुलिस का यह अभियान समाज को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध हो रहा है।






