Tuesday, November 24, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

December 16, 2025

अल्मोड़ा में विजय दिवस की 54वीं वर्षगांठ श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, देश, शिक्षा
0
अल्मोड़ा में विजय दिवस की 54वीं वर्षगांठ श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा, 16 दिसम्बर 2025।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अल्मोड़ा के तत्वावधान में विजय दिवस की 54वीं वर्षगांठ शहीद स्मारक, छावनी क्षेत्र अल्मोड़ा में भव्य एवं गरिमामय रूप से मनाई गई। इस अवसर पर शहीदों की अमर स्मृति में पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। गैरीसन अल्मोड़ा की सैन्य टुकड़ी के जवानों द्वारा शहीदों को सलामी दी गई तथा उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया।

 

समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा एवं मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके त्याग व बलिदान को नमन किया।

 

उल्लेखनीय है कि दिसम्बर 1971 में भारत–पाकिस्तान के बीच हुए ऐतिहासिक युद्ध में भारतीय सेना ने मात्र 14 दिनों में पाकिस्तानी सेना को पराजित कर विजय प्राप्त की थी। इस युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया। अनेक वीर सैनिकों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी तथा कई जांबाज़ घायल हुए। इसी ऐतिहासिक विजय की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 16 दिसम्बर को विजय दिवस मनाया जाता है। इस युद्ध के परिणामस्वरूप एक नए राष्ट्र बांग्लादेश का उदय हुआ। गर्व की बात है कि इस युद्ध में अल्मोड़ा जनपद के 25 जवान शहीद हुए थे।

 

कार्यक्रम में प्रभारी कमान अधिकारी, गैरीसन अल्मोड़ा लेफ्टिनेंट कर्नल एन.वी. शुक्ला (शौर्य चक्र), गैरीसन के सैन्य अधिकारी, सूबेदार मेजर दलजीत सिंह एवं जवान, पूर्व सैनिक लीग अध्यक्ष, जनपद स्तरीय अधिकारी तथा सैनिक कल्याण विभाग अल्मोड़ा के सहायक अधिकारी नरेन्द्र सिंह, प्रशासनिक अधिकारी विजय शंकर, महेन्द्र सिंह मेहरा, राजकुमार बिष्ट, कैलाश चन्द्र काण्डपाल, हेमन्त लाल वर्मा, देवेन्द्र कुमार, चम्पा देवी सहित पूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारियां, एनसीसी कैडेट एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

समारोह का समापन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने के संकल्प के साथ किया गया।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

संसदीय शासन व्यवस्था लोकतंत्र का आधार : डॉ. नवीन शर्मा

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज होगा समस्त गृहस्थियों का देवोत्थानी एकादशी का व्रत आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
संसदीय शासन व्यवस्था लोकतंत्र का आधार : डॉ. नवीन शर्मा

संसदीय शासन व्यवस्था लोकतंत्र का आधार : डॉ. नवीन शर्मा

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub