अल्मोड़ा/हल्द्वानी | दिनांक: 23 दिसंबर 2025 (मंगलवार)
ॐ श्री गणेशाय नमः,आज का पावन पंचांग
श्री संवत् 2082, श्री शाके 1947,
वर्ष – सिद्धार्थी नाम संवत्सर,
रवि – दक्षिणायन,ऋतु – हेमन्त,
मास – पौष, दिन 8 गते, पक्ष – पौष शुक्ल,
तिथि – तृतीया, वार – मंगलवार।
योग: आनन्दादि योग – मध्य पदम् नाम योग
चंद्र स्थिति: चंद्रमा आज मकर राशि में स्थित रहेंगे।
राहुकाल:
दोपहर 2:42 बजे से 3:59 बजे तक
➡️ इस अवधि में सभी शुभ एवं मांगलिक कार्य वर्जित रहें।
शुभ मुहूर्त (अभिजित मुहूर्त):
प्रातः 11:48 बजे से 12:29 बजे तक
➡️ इस समय सभी शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं।
🔯 श्री हरि ज्योतिष संस्थान – सेवा विवरण
श्री हरि ज्योतिष संस्थान (योग एवं कर्मकांड) द्वारा—
बृहद कुंडली निर्माण
लघु पत्रिका निर्माण
जन्म कुंडली मिलान
लग्न निर्धारण
दैनिक, वार्षिक एवं विशेष भविष्यफल
भविष्यफल कथन (ऑनलाइन/ऑफलाइन)
की सुविधा व्हाट्सऐप के माध्यम से पूरे भारतवर्ष सहित देश–विदेश में उपलब्ध है।
साथ ही भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान, वाराणसी के तत्वावधान में
➡️ समस्त ज्योतिषीय कोर्स उपलब्ध हैं।
इसके अतिरिक्त—
✔️ दृष्टि दोष निवारण ताबीज
✔️ रत्न (नग)
✔️ रुद्राक्ष
✔️ सिद्ध सुपारी (तिजोरी में रखने हेतु)
भी उपलब्ध हैं।
🌙 आज का राशिफल
♈ मेष:
दिन शुभ एवं मंगलमय। लंबित कार्य पूरे होंगे, मन प्रसन्न रहेगा।
♉ वृषभ:
महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी। चल-अचल संपत्ति से लाभ संभव।
♊ मिथुन:
दिन मध्यम। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, अजनबियों पर भरोसा न करें।
♋ कर्क:
दिन शुभ। चल-अचल संपत्ति में वृद्धि के योग।
♌ सिंह:
हर क्षेत्र में अनुकूलता। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, शुभ समाचार मिल सकता है।
♍ कन्या:
दिन अच्छा। आय के स्रोत बढ़ेंगे, संतान पक्ष से विशेष लाभ।
♎ तुला:
दिन मध्यम। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, शत्रु पक्ष सक्रिय रह सकता है।
♏ वृश्चिक:
दिन शुभ एवं मंगलमय। कार्यक्षेत्र एवं आजीविका में विशेष लाभ।
♐ धनु:
दिन उत्तम। मन प्रसन्न रहेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
♑ मकर:
उन्नति कारक दिन। चल-अचल संपत्ति से जुड़े लाभ के योग।
♒ कुंभ:
दिन मध्यम। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान आवश्यक।
♓ मीन:
दिन मंगलमय। घर-परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा।
🙏 आज का विशेष उपाय
आज सभी 12 राशियों के जातक—
भगवान श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना करें
घर पर सुंदरकाण्ड का पाठ कराएं
गौशाला में गौ माता को गुड़ खिलाएं
➡️ इससे कष्टों का निवारण एवं सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।






